Barabanki

Barabanki: आम की बाग में लटकता मिला सोमवार शाम घर से निकले युवक का शव, इलाके में मचा कोहराम

SHARE:

Barabanki:

बाराबंकी के सफदरगंज थाना क्षेत्र में 20 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध हालात में आम की बाग में पेड़ से लटकता मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरु की। पढ़ें पूरी खबर विस्तार से

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।

बाराबंकी जिले के सफदरगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां घर से निकले 20 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के पीछे आम की बाग में पेड़ से लटकता मिला। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया, वही पूरे गांव में शोक और सनसनी का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर भवानीपुर निवासी महेश दीक्षित का 20 वर्षीय पुत्र सौरभ दीक्षित सोमवार की देर शाम घर से बाहर निकाला था। देर रात तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन रात भर कोई सुराग नहीं लग सका।

यह भी पढ़ें  Barabanki: डीएम के निर्देश पर अवैध प्लाटिंग पर गरजा जिला प्रशासन का बुलडोजर, जमींदोज किया गया अवैध निर्माण, भू-माफियाओ में हड़कंप 
सुबह आम की बाग में लटकता मिला शव

मंगलवार सुबह परिजन और ग्रामीण युवक की तलाश कर ही रहे थे कि इसी दौरान गांव के बाहर घर से कुछ ही दूरी पर स्थित आम की बाग में लगे चिलवल के पेड़ से एक युवक का शव लटकता दिखाई दिया। पास जाकर देखने पर शव की पहचान सौरभ दीक्षित के रूप में हुई। यह नज़ारा देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

 

सूचना पर पहुंची पुलिस, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलते ही सफदरगंज पुलिस मौक़े पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को नीचे उतरवाया और पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।

यह भी पढ़ें  Barabanki: निंदूरा में 121.87 करोड़ की लागत से बनेगा मल्टीपरपज सीड स्टोर एवं डिसेमिनेशन सेंटर, विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा ने किया शिलान्यास

 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई

थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा, जिसके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

फिलहाल युवक की असामयिक मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजन गहरे सदमे में है।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

यह भी पढ़ें  Barabanki: उग्र हुआ बंकी ओवरब्रिज आंदोलन, लाठीचार्ज की अफवाहों के बीच उमड़ा जनसैलाब; जनप्रतिनिधियों पर ‘जनहित से गद्दारी’ का आरोप
संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

23292
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?