Barabanki

बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: उत्सर्ग एक्सप्रेस में चढ़ते समय पैर फिसलने से ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच गिरे दंपति, पति की मौत, पत्नी की हालत गंभीर

SHARE:

बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते समय बड़ा हादसा।

आजमगढ़ निवासी दंपति ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसे, पति की मौत जबकि पत्नी गंभीर हालत में लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर। जानिए पूरी घटना।

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 11 जून 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर गुरुवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। आजमगढ़ निवासी एक दंपति अपने तीन बच्चों के साथ घर लौटने के लिए ट्रेन संख्या 15084 उत्सर्ग एक्सप्रेस में सवार होने जा रहे थे। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से दोनों ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंस गए। हादसे में पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेन में चढ़ने के दौरान अचानक पैर फिसल जाने से दोनों पति-पत्नी प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच जा गिरे। हादसा होते ही स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई।

चढ़ते समय पैर फिसलने से हुआ हादसा

घायलों की पहचान मनोज कुमार (32 वर्ष) और उनकी पत्नी वंदना (28 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों लखनऊ के गोमती नगर में रहकर प्राइवेट नौकरी करते थे। गुरुवार को दंपति अपने तीन बच्चों हिमांशी (7 वर्ष), स्नेहा (4 वर्ष) और आंशिक (6 माह) के साथ आजमगढ़ की ट्रेन पकड़ने के लिए बस से बाराबंकी आए थे।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में राष्ट्रपति के नाम सौंपा गया ज्ञापन: 'गौमांस भक्षण' करने वाले केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों को हटाने की मांग, राजनीतिक हलकों में मचा हड़कंप

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीनों बच्चों को बोगी में चढ़ाने के बाद जब दंपति ट्रेन में चढ़ने लगे तो अचानक ट्रेन चल पड़ी।इसी दौरान पत्नी का पैर फिसला और वो ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच जा गिरी। पत्नी को बचाने के प्रयास में पति मनोज भी ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच गिर गया।

जीआरपी और रेलवे पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी और रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस सेवा के माध्यम से जिला अस्पताल बाराबंकी भेजा।

इलाज के दौरान पति की मौत, पत्नी ट्रॉमा सेंटर रेफर

जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मनोज की मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल वंदना की हालत चिंताजनक देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर: एक ही परिवार के आधा दर्जन लोग घायल, तीन जिला अस्पताल रेफर

डॉक्टरों के अनुसार वंदना को गंभीर चोटें आई हैं और उनका इलाज विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में किया जा रहा है।

आजमगढ़ के रहने वाले हैं दोनों पति-पत्नी

पुलिस के अनुसार मृतक और घायल महिला मूल रूप से जनपद आजमगढ़ के मुहम्मदपुर, पोस्ट तरौका, थाना लाटघाट क्षेत्र के निवासी हैं। हादसे के बाद पुलिस ने परिजनों से संपर्क पर उन्हें हादसे की सूचना दे दी है। वही तीनों मासूमों की देखभाल के लिए जीआरपी और रेलवे अधिकारियों द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उठे सवाल

इस हादसे के बाद रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि भीड़भाड़ के दौरान ट्रेन में चढ़ते और उतरते समय अतिरिक्त सतर्कता बरतने की आवश्यकता है ताकि इस प्रकार की घटनाओं को रोका जा सके।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में ट्री गार्ड निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप: शिकायत के बाद लीपापोती में जुटे जिम्मेदार, पीली ईंट, घटिया सामग्री को गेरू पुताई से छिपाने की कोशिश!

पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद / उस्मान अली

बाराबंकी में दिल दहलाने वाली वारदात: ऑटो में नशीला पदार्थ खिलाकर किशोरी का अपहरण, दुष्कर्म के बाद बेहोशी की हालत में छोड़ा, दो गिरफ्तार; परिजनों के पुलिस पर गंभीर आरोप

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

9352
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई