Barabanki

Barabanki News: पीपल के पेड़ के नीचे मिला नवजात, रोने की आवाज से खुला राज — इलाके में सनसनी

SHARE:

Barabanki News: ग्रामीणों की सतर्कता से बची नवजात की जान, पुलिस ने चाइल्ड लाइन को सौंपा

बाराबंकी के बड्डूपुर थाना क्षेत्र में पीपल के पेड़ के नीचे नवजात शिशु मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शिशु को जिला अस्पताल भेजकर चाइल्ड लाइन के सुपुर्द किया, जांच जारी।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 7 फरवरी 2026

बाराबंकी जिले के बड्डूपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम आछेपुर मजरे झरसवां में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव के बाहर टड़वा–गदमानपुर मार्ग पर पीपल के पेड़ के नीचे एक नवजात शिशु लावारिस हालत में पड़ा मिला। सड़क किनारे शिशु के रोने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचना दी।

 

सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस

जानकारी मिलते ही बड्डूपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात शिशु को सुरक्षित अपने कब्जे में लिया। शिशु की नाजुक हालत को देखते हुए उसे तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया, जहां प्राथमिक चिकित्सकीय जांच के बाद उसे चाइल्ड लाइन के सुपुर्द कर दिया गया।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: टोरेंट गैस की खुदाई से टूटी पाइपलाइन, जलापूर्ति ठप; बूंद बूंद पानी को तरस रही जनता - कब जागेंगे जिम्मेदार?

 

शिशु की हालत स्थिर, डॉक्टरों की निगरानी में

जिला अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार नवजात की हालत फिलहाल स्थिर है। आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण और देखभाल की प्रक्रिया जारी है। डॉक्टरों की टीम शिशु पर लगातार नजर बनाए हुए है।

Barabanki News: पीपल के पेड़ के नीचे मिला नवजात, रोने की आवाज से खुला राज — इलाके में सनसनी

पुलिस ने शुरू की गहन जांच

घटना की पुष्टि करते हुए कोतवाल मनोज सोनकर ने बताया कि नवजात को सुरक्षित चाइल्ड लाइन भेज दिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: चूल्हे की चिंगारी से छप्परनुमा मकान में लगी भीषण आग, गंभीर रूप से झुलसी महिला, लखनऊ रेफर

आसपास के गांवों में पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि शिशु को किसने और किन परिस्थितियों में वहां छोड़ा। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कही यह मामला सामाजिक दबाव या पारिवारिक कारणों से तो जुड़ा नहीं है।

 

ग्रामीणों से की गई सहयोग की अपील

पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की है कि यदि किसी को इस संबंध में कोई जानकारी हो, तो वह आगे आकर सहयोग करे, ताकि शिशु के माता-पिता या परिजनों की पहचान की जा सके। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: गला रेतकर युवक की निर्मम हत्या, गेहूं के खेत में मिली रक्तरंजित लाश; 12 मार्च को आने वाली थी बहन की बारात

रिपोर्ट – ललित राजवंशी

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

1841
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?