Barabanki

Barabanki News: पेशी पर आया हत्या का आरोपी न्यायिक अभिरक्षा से हुआ फरार, सिविल कोर्ट परिसर में मचा हड़कंप

SHARE:

Barabanki News: कोर्ट मुहर्रिर को चकमा देकर न्यायिक अभिरक्षा से फरार हुआ हत्या आरोपी

सिविल कोर्ट परिसर से हत्या का आरोपी पेशी के दौरान न्यायिक अभिरक्षा से फरार। अपर जिला जज न्यायालय में सुनवाई के दौरान दी चकमा, आरोपी की तलाश में कई टीमें तैनात।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 07 फरवरी 2026

बाराबंकी के सिविल कोर्ट परिसर में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब हत्या के मामले पेशी पर आया एक आरोपी न्यायिक अभिरक्षा से फरार हो गया। आरोपी के फरार होने की घटना अपर जिला जज न्यायालय संख्या-2 में उस वक्त हुई, जब मामले में फैसला सुनाया जाना था।

 

फैसले से ठीक पहले दिया चकमा

जानकारी के अनुसार, सुबेहा थाना क्षेत्र के ग्राम भदौरिया निवासी 52 वर्षीय सूरज ने 8 अगस्त 2016 को अपने चाचा की मारपीट कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में सूरज सहित तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा था। लेकिन एक साल बाद ही तीनों जमानत पर बाहर आ गए और तब से नियमित रूप से पेशी पर कोर्ट आ रहे थे।

यह भी पढ़ें  Barabanki: एसआईआर फॉर्म में गड़बड़ी सुधारने के बहाने 13 वर्षीय किशोर का अपहरण, सूझबूझ से बची जान, एक बदमाश गिरफ्तार

शनिवार को इस मामले में अदालत में चल रही सुनवाई के दौरान उनका दोषसिद्ध हो गया। तीनों को कस्टडी में लेकर जेल भेजने की तैयारी चल रही थी। अदालत की कार्रवाई के दौरान सूरज ने कोर्ट मोहर्रिर को चकमा देकर फरार होने में सफलता हासिल कर ली।

 

सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप

आरोपी के फरार होने की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई, जिसके बाद सिविल कोर्ट परिसर और आसपास के क्षेत्रों में नाकेबंदी कर दी गई।

यह भी पढ़ें  Barabanki: प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के तहत 1330 लाभार्थियों को पहली किस्त, मुख्यमंत्री ने वन-क्लिक के माध्यम से किया ट्रांसफर

 

आरोपी की तलाश में कई टीमें गठित

फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई पुलिस टीमें गठित की गई हैं। पुलिस कोर्ट परिसर, रेलवे स्टेशन, बस स्टॉप आदि संभावित ठिकानों पर सघन तलाशी अभियान चला रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

इस घटना के बाद न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। गंभीर अपराध के आरोपी का पेशी के दौरान फरार हो जाना प्रशासनिक लापरवाही की ओर इशारा करता है। मामले की उच्चस्तरीय जांच की संभावना जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: चंद्रा डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की बड़ी लापरवाही, मरीज़ ने जान जोख़िम में डालने का लगाया आरोप, नगर कोतवाली में दी तहरीर

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

1847
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?