Barabanki

Barabanki News: घरेलू विवाद ने लिया खूनी मोड़, पत्नी के हमले में पति की गई जान, आरोपी पत्नी गिरफ्तार 

SHARE:

Barabanki News: मसौली थाना क्षेत्र के कुरथरा गांव में पति-पत्नी के विवाद के दौरान पत्नी द्वारा किए गए हमले में पति की मौत हो गई।

पुलिस ने पत्नी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 08 अप्रैल 2026

बाराबंकी जनपद के मसौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुरथरा में पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद एक दर्दनाक घटना में बदल गया। मारपीट के दौरान पति के सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया।

डंडे के वार से गई जान, मौके पर हुई मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 32 वर्षीय मोहित पुत्र रामकुमार का अपनी पत्नी शिल्पा वर्मा से बुधवार दोपहर करीब 12 बजे किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि मोहित शराब का आदी था, जिसके कारण पति-पत्नी के बीच अक्सर कहासुनी होती रहती थी।

यह भी पढ़ें  Barabanki: अफीम की खेती का DM-SP ने किया निरीक्षण, किसानों से संवाद कर दिए अहम निर्देश

बुधवार को हुआ विवाद अचानक हिंसक हो गया और मारपीट के दौरान पत्नी शिल्पा ने डंडे से मोहित के सिर पर वार कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मोहित की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस मौके पर पहुंची, पत्नी हिरासत में

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। क्षेत्राधिकारी रामनगर गरिमा पंथ, प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी एवं वरिष्ठ उपनिरीक्षक शमशाद अली ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, गांव की महिला से थे अवैध संबंध; हत्या की आशंका से इलाक़े में फैली सनसनी

पीछे छूट गए दो मासूम बच्चे

मृतक मोहित अपने पीछे 14 वर्षीय पुत्र अभय उर्फ गोलू और 10 वर्षीय पुत्री सृष्टि को छोड़ गया है। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस जांच में जुटी, घरेलू विवाद बना वजह

प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि मृतक शराब का आदी था और इसी कारण घर में आए दिन विवाद होता रहता था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इसी विवाद के चलते मारपीट हुई, जिसमें गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई।

पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: कस्टमर बनकर आई युवती ने उड़ाया सेल्समैन का मोबाइल फोन, CCTV में क़ैद हुई चोरनी की करतूत

रिपोर्ट – नूर मोहम्मद

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

2122
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?