Barabanki

Barabanki: भीषण आग से 50 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, दर्जनों किसान प्रभावित

SHARE:

Barabanki: सुबेहा क्षेत्र में भीषण आग से 50 बीघा से अधिक गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई।

करीब ढाई दर्जन किसान प्रभावित हुए, प्रशासन ने नुकसान का आकलन शुरू किया।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 02 अप्रैल 2026

जनपद के सुबेहा थाना क्षेत्र अंतर्गत पांडे का पुरवा मजरे इस्लामपुर गांव में गुरुवार दोपहर अचानक लगी भीषण आग ने किसानों की महीनों की मेहनत को कुछ ही समय में राख कर दिया।

अज्ञात कारणों से लगी इस आग ने देखते ही देखते कई खेतों को अपनी चपेट में ले लिया।

50 बीघा से अधिक गेहूं की फसल जलकर नष्ट

जानकारी के अनुसार, आग की शुरुआत देवपुरा गांव निवासी किसान रामसरन के खेत से हुई।

तेज पछुआ हवाओं के चलते आग तेजी से फैलती गई और पांडेय पुरवा, देवपुरा तथा जगदीशवापुर गांवों के खेतों तक पहुंच गई।

यह भी पढ़ें  Barabanki: खेत में बकरियां घुसने को लेकर विवाद, युवक पर धारदार हथियार से हमला; हालत गंभीर

इस अग्निकांड में करीब ढाई दर्जन किसानों की 50 बीघा से अधिक खड़ी गेहूं की फसल पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई।

कई किसानों की मेहनत पर फिरा पानी

इस आगजनी में श्यामलाल, हरिशंकर, विद्यावती, रामप्रकाश, हरिशरण, शिवराम, राजेश, शकुंतला, गुड्डू, सहजहां बानो, रामशरण, बद्री विशाल, रमपता और कुलदीप पांडेय सहित कई किसानों की फसल जलकर खाक हो गई।

पीड़ित किसान छोटेलाल ने बताया कि उनकी दो बीघा फसल पूरी तरह नष्ट हो गई, जिससे परिवार के भरण-पोषण और पशुओं के चारे की समस्या खड़ी हो गई है।

वहीं विधवा किसान विद्यावती ने बताया कि बटाई पर ली गई जमीन में बोई गई फसल जलने से उनके सामने जीविका का संकट खड़ा हो गया है।

फायर ब्रिगेड देर से पहुंची, ग्रामीणों ने बुझाई आग

ग्रामीणों के अनुसार, आग लगने की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई थी, लेकिन दमकल टीम करीब आधे घंटे बाद मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें  Barabanki: गेहूं के खेत में संदिग्ध हालत में मिला 11 वर्षीय बालिका का अर्धनग्न शव, दुराचार के बाद गला दबाकर हत्या की आशंका; इलाक़े में फैली सनसनी

तब तक ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काफी हद तक काबू पा लिया था, लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था।

प्रशासन ने शुरू किया नुकसान का आकलन

घटना की सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार रामजी द्विवेदी एवं हल्का लेखपाल मौके पर पहुंचे और नुकसान का आकलन किया।

नायब तहसीलदार ने बताया कि करीब 50 बीघा फसल जलने की पुष्टि हुई है और रिपोर्ट तैयार कर एसडीएम को भेजी जाएगी, ताकि प्रभावित किसानों को मुआवजा दिलाया जा सके।

किसानों के सामने बढ़ा संकट

इस घटना के बाद प्रभावित किसानों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द मुआवजा और राहत प्रदान करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें  Lucknow: शराब पार्टी के दौरान युवक की नृशंस हत्या, शव जलाकर सबूत मिटाने का प्रयास, मुख्य आरोपी और उसका ममेरा भाई गिरफ्तार

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद 

 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

1988
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?