Barabanki

बाराबंकी में तेज रफ्तार डंपर का कहर: बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, पैर टूटा; हादसे के बाद सड़क किनारे पलटा डंपर

SHARE:

बाराबंकी के बड्डूपुर थाना क्षेत्र में लखनऊ-महमूदाबाद मार्ग पर कतुरी कलां गांव के पास तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी।

हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि डंपर सड़क किनारे पलट गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 08 मई 2026

यूपी के बाराबंकी जिले के बड्डूपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनऊ-महमूदाबाद मार्ग पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कतुरी कलां गांव के पास तेज रफ्तार डंपर ने मोटरसाइकिल सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के तुरंत बाद डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।

यह भी पढ़ें  Barabanki: हाईवे किनारे और ढाबों के सामने बेतरतीब ढंग से खड़े 71 वाहनों का चालान, परिवहन विभाग की सख्त कार्रवाई से मचा हड़कंप

डंपर के नीचे दबा युवक, दाहिना पैर टूटा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ओझियापुर तकिया निवासी मेराज पुत्र हुसैन अली मोटरसाइकिल से अपने किसी कार्य से जा रहे थे। जैसे ही वह बड्डूपुर थाना क्षेत्र के कतुरी कलां गांव के पास पहुंचे, सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मेराज सड़क पर गिर पड़े और डंपर के नीचे दब गए। हादसे में उनका दाहिना पैर बुरी तरह टूट गया और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा बेहद भयावह था और मौके पर चीख-पुकार मच गई।

यह भी पढ़ें  Barabanki: वन माफिया और गुर्गों ने नमाज पढ़कर लौट रहे बुजुर्ग पर लाठी-डंडों से किया हमला, अवैध पेड़ कटान की शिकायत किए जाने से था नाराज़

स्थानीय लोगों ने दिखाई तत्परता, पुलिस ने घायल को लखनऊ भेजा

घटना के बाद आसपास के ग्रामीण और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल युवक को बाहर निकालने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही बड्डूपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायल मेराज को तत्काल निजी वाहन से इलाज के लिए लखनऊ रेफर कराया गया।

हादसे के बाद सड़क किनारे पलटा डंपर, जांच में जुटी पुलिस

हादसे के बाद डंपर चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और डंपर सड़क किनारे पलट गया। हालांकि चालक मौके से फरार हो गया जिसके चलते उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर डंपर को कब्जे में ले लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें  Barabanki Fire: 33KV लाइन में कौवे के टकराने से लगी आग, 70 किसानों की सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल जलकर राख; मचा हाहाकार 

पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और दोषी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट – ललित राजवंशी 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

3656
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?