Barabanki

Barabanki: पुलिस मुठभेड़ों पर CPI ने उठाया गंभीर सवाल, DGP को पत्र भेजकर निष्पक्ष जांच की मांग

SHARE:

Barabanki:  भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने पुलिस मुठभेड़ों पर सवाल उठाते हुए डीजीपी को पत्र भेजा है।

इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए निष्पक्ष जांच और FIR दर्ज करने की मांग की गई।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 03 अप्रैल 2026

बाराबंकी जनपद सहित पूरे प्रदेश में पुलिस मुठभेड़ों को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) ने गंभीर सवाल उठाए हैं।

पार्टी ने पुलिस महानिदेशक को पत्र भेजकर न्यायपालिका के आदेशों का पालन सुनिश्चित करने की मांग की है।

इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश का दिया हवाला

राज्य परिषद सदस्य रणधीर सिंह सुमन ने पुलिस महानिदेशक को भेजे पत्र में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के 28 जनवरी 2026 के आदेश का हवाला दिया है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी और गैस की किल्लत से उपभोक्ता परेशान, एजेंसियों पर लग रही लंबी कतारें

इस आदेश में “राजू उर्फ राजकुमार बनाम उत्तर प्रदेश सरकार” मामले में कोर्ट ने कहा था कि फर्जी पुलिस मुठभेड़ों में संबंधित पुलिस टीम पर FIR दर्ज कर निष्पक्ष जांच किसी अन्य एजेंसी से कराई जानी चाहिए।

फर्जी एनकाउंटर की जांच की उठाई मांग

पत्र में कहा गया है कि विभिन्न समाचार माध्यमों से यह प्रतीत होता है कि जनपद में भी कई संदिग्ध मुठभेड़ हुई हैं।

ऐसे मामलों की निष्पक्ष जांच कराए जाने और संबंधित पुलिस टीम के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की गई है।

FIR दर्ज कर सार्वजनिक करने की मांग

सीपीआई नेता रणधीर सिंह सुमन ने मांग की है कि मुठभेड़ से जुड़े मामलों में पुलिस पार्टी पर FIR दर्ज कर उसे सार्वजनिक किया जाए और जांच किसी स्वतंत्र एजेंसी से कराई जाए।

यह भी पढ़ें  Barabanki में केबल हटाने को लेकर खूनी विवाद, ईंट लगने से युवक की मौत, पत्नी घायल; चार पर केस दर्ज 

इससे पारदर्शिता बनी रहेगी और न्याय प्रक्रिया पर विश्वास मजबूत होगा।

कानून व्यवस्था और पारदर्शिता पर बहस तेज

इस मांग के बाद प्रदेश में पुलिस कार्यप्रणाली और मुठभेड़ों की निष्पक्षता को लेकर बहस तेज हो गई है।
अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

संबंधित खबरें
Barabanki: हरख ब्लॉक बना भ्रष्टाचार का अड्डा – सरकारी दफ्तर में प्राइवेट आदमी कर रहे वसूली, जनता को लगवाए जा रहे चक्कर; बिना “चढ़ावे” नहीं हो रहे छोटे-छोटे काम,

Read more

यह भी पढ़ें  Barabanki: ईद पर पुलिस की निगरानी फेल, नमाज के दौरान ईदगाह के बाहर से ई-रिक्शा चोरी; मचा हड़कंप
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

2000
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?