
बाराबंकी, यूपी।
केंद्र की भाजपा सरकार के ‘सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण’ के 11 साल बेमिसाल रहे हैं, और इस दौरान देश के लोगों का चतुर्दिक विकास बिना किसी भेदभाव के किया गया है। यह बात पूर्व विधान परिषद सदस्य हरगोबिंद सिंह ने सिरौली गौसपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम संहजनी में वरिष्ठ भाजपा नेता स्वतंत्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित एक जन चौपाल में कही।
हरगोबिंद सिंह ने अपने संबोधन में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और विकास कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि पिछले 11 वर्षों में केंद्र सरकार ने किसानों के लिए किसान सम्मान निधि, गरीब परिवारों के लिए निःशुल्क सिलेंडर, जरूरतमंदों को निःशुल्क राशन और विभिन्न वर्गों को पेंशन जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई हैं। इसके साथ ही, ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढाँचे के विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है, जिसके तहत गाँवों में इंटरलाकिंग सड़कें, नाली, पुलिया, पुल और सड़कें बनवाई गई हैं। उन्होंने यह भी बताया कि बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के लिए नदी-बांधों पर अनुरक्षण कार्य भी करवाए गए हैं।
इस चौपाल में भाजपा मंडल अध्यक्ष सिरौलीगौसपुर संदीप कुमार रावत ने भी उपस्थित लोगों को केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विभिन्न सरकारी योजनाओं और उनसे आम जनता को मिल रहे लाभों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर संदीप कुमार सिंह और सोनू सिंह अद्रा सहित कई अन्य भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे, जिन्होंने सरकार के कार्यों की सराहना की। यह चौपाल सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने और उनके प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी।
रिपोर्ट – आफ़ताब अहमद
यह भी पढ़ें : Lucknow: गोमतीनगर थाने के बाहर लिव-इन पार्टनर में जमकर मारपीट, युवक ने युवती को घसीटा; वीडियो वायरल होने के बाद दर्ज हुई FIR
Author: Barabanki Express
शहर की हर गली से लेकर राजनीतिक गलियारों तक, शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक, और अपराध से लेकर समाज सेवा तक – बाराबंकी एक्सप्रेस लेकर आता है पल-पल की सच्ची और विश्वसनीय ख़बरें। हमारा मिशन है, आपकी आवाज़ बनना, आपकी समस्याओं को उठाना और आपको अपने शहर के हर पहलू से अवगत कराना। ज़मीनी रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ, बाराबंकी एक्सप्रेस है आपकी जानकारी का सच्चा साथी।
104
















