Barabanki

Barabanki: ड्रंक एण्ड़ ड्राइव के विरुद्ध ARTO व TI ने चलाया विशेष अभियान, 2 वाहन चालको का किया चालान

SHARE:

Barabanki News

बाराबंकी में सड़क दुघटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए शुक्रवार की देर रात ड्रंक एंड ड्राइव के ख़िलाफ़ एक विशेष अभियान चलाया गया। एआरटीओ और टीआई द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए 2 वाहन चालकों के चालान भी काटे। पढ़ें पूरी खबर विस्तार से

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।

सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं सड़क सुरक्षा नियमो के पालन के प्रति लोगो को जागरुक करने के लिए शुक्रवार की देर रात्रि परिवहन विभाग व यातायात विभाग द्वारा संयुक्त रूप से ड्रंक एण्ड़ ड्राइव के विरुद्ध एक विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान नशे की हालत में मिलने पर 1 ट्रक व 1 दो पहिया वाहन चालक का चालान किया गया।

यह भी पढ़ें  Barabanki: लाखों खर्च के बाद भी "सफेद हाथी" बना सामुदायिक शौचालय, खुले में शौच जाने को मजबूर महिलाएं व युवतियां

 

जानकारी के अनुसार सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन अंकिता शुक्ला व यातायात प्रभारी रामयतन यादव ने शुक्रवार की देर रात संयुक्त रूप से पटेल तिराहा, पल्हरी चौराहा व हैदरगढ़ बाई पास के पास ड्रंक एण्ड़ ड्राइव के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान दर्जनो दो पहिया, चार पहिया व भारी वाहन चालको की ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई।

इस दौरान नशे की पुष्टि होने पर 1 ट्रक व 1 दो पहिया वाहन चालक का चालान किया गया। इस मौक़े पर एआरटीओ ने वाहन चालकों को शराब पीकर वाहन न चलाने का संकल्प भी दिलाया। एआरटीओ श्रीमती शुक्ला ने बताया कि नशे की हालत में वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें  Barabanki: कार और बाइक की आमने-सामने भीषण टक्कर, दोनों वाहन तालाब में गिरे, दंपति गंभीर रूप से घायल

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

यह भी पढ़ें..

संबंधित खबरें
एलजी ने सेवानिवृत्त होने वाले दिल्ली पुलिस कर्मियों के लिए मानद रैंक अपग्रेड को मंजूरी दे दी

Read more

यह भी पढ़ें  Barabanki: अयातुल्ला अली खामनेई की शहादत के बाद जैदपुर में विरोध प्रदर्शन, इमोशनल नारेबाजी के बीच लोगो ने ग़म और गुस्से का किया इज़हार
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

1686
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?