Barabanki

Barabanki में रिश्तों का ख़ून: बड़ी बहन ने प्रेमी के साथ मिलकर की छोटी बहन की हत्या, आपत्तिजनक हालत में देख लेने पर लिया खौफनाक फैसला

SHARE:

Barabanki: मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में 11 वर्षीय अनुष्का हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।

बड़ी बहन और उसके प्रेमी ने आपत्तिजनक हालत में देख लेने पर गला दबाकर हत्या की थी। दोनों आरोपी गिरफ्तार।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 28 मार्च 2026

जनपद के मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में हुए 11 वर्षीय बालिका अनुष्का मौर्या हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस सनसनीखेज मामले में जो सच्चाई सामने आई है, उसने सभी को हैरान कर दिया है।

पुलिस के अनुसार, अनुष्का की हत्या किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि उसकी ही बड़ी बहन और उसके प्रेमी ने मिलकर की थी। घटना का खुलासा होने के बाद पूरे इलाके में चर्चा का माहौल है।

 

क्या था पूरा मामला? खेत में मिला था संदिग्ध हालात में शव

गायब होने के बाद तलाश में मिला शव

मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के बसारी गांव निवासी रामनेन्द्र उर्फ रामू की 11 वर्षीय बेटी अनुष्का मौर्या प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन की छात्रा थी।

गुरुवार दोपहर वह अपने घर से करीब एक किलोमीटर दूर खेत की ओर गई थी, जहां उसके पिता और अन्य परिजन मेंथा की रोपाई कर रहे थे।

बताया गया कि कुछ समय बाद पिता घर लौट आए और जब दोबारा खेत पहुंचे तो अनुष्का वहां नहीं मिली।

यह भी पढ़ें  Barabanki: ईरान में जनता के नरसंहार के विरोध में CPI का ज़ोरदार प्रदर्शन, एप्सटीन फाइल्स को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना 

परिजनों ने तलाश शुरू की, जिसके दौरान खेत से लगभग 50 मीटर दूर गांव के ही एक गेहूं के खेत में बालिका का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला।

शुरुआती में दुराचार के बाद हत्या की जताई गई थी आशंका

शव की हालत ने बढ़ाया था शक

शव अर्धनग्न अवस्था में मिला था। बालिका के गले पर चोट के निशान थे, कपड़े फटे हुए थे और कुछ वस्त्र गायब बताए जा रहे थे।

इन परिस्थितियों को देखते हुए परिजनों और ग्रामीणों ने दुराचार के बाद हत्या की आशंका जताई थी, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया था।

फ़ोटो: काजल (आरोपी)

पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई

बड़ी बहन के बयान से खुला राज

पुलिस ने जब मामले की गहराई से जांच शुरू की तो बड़ी बहन काजल के बयानों में विरोधाभास पाया गया। इसके बाद पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की।

जांच में सामने आया कि काजल (18) का पड़ोसी गांव निवासी युवक शिवम (20) के साथ प्रेम संबंध था। दोनों की मुलाकात करीब दो महीने पहले फेसबुक के जरिए हुई थी, जो बाद में रिश्ते में बदल गई।

यह भी पढ़ें  Barabanki: गौवंशीय पशुओं का वध कर मांस तस्करी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार

आपत्तिजनक हालत में देख लेने पर की हत्या

राज खुलने के डर से उठाया खौफनाक कदम

पुलिस के मुताबिक, घटना वाले दिन खेत में जब परिवार के लोग कुछ समय के लिए घर चले गए, तो काजल ने अपने प्रेमी शिवम को मिलने के लिए बुलाया।

दोनों पास के खेत में मिल रहे थे, तभी अनुष्का वहां पहुंच गई और उसने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया।

अनुष्का ने घर जाकर पिता को बताने की बात कही, जिससे दोनों घबरा गए। राज खुलने के डर से काजल और शिवम ने मिलकर अनुष्का का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

फेसबुक से शुरू हुआ प्रेम संबंध बना हत्या की वजह

परिवार की रोक के बावजूद जारी था संपर्क

जानकारी के अनुसार, करीब दो महीने पहले फेसबुक पर काजल की पड़ोस के गांव में रहने वाले शिवम से दोस्ती हुई थी, जो बाद में प्रेम में बदल गई।

होली के दौरान परिवार को इस रिश्ते की जानकारी हो गई थी। इसके बाद पिता ने काजल का मोबाइल तोड़ दिया था और शिवम से मिलने-जुलने पर रोक लगा दी थी।

इसके बावजूद काजल चोरी-छिपे शिवम के संपर्क में बनी रही, जो अंततः इस भयावह घटना का कारण बना।

यह भी पढ़ें  Lucknow: ऑनलाइन गेमिंग से चढ़ा 40 लाख का कर्ज, डिजिटल लोन ऐप्स से मिली 'खौफनाक' धमकियां, और फिर....

दोनों आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया खुलासा

पुलिस ने पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों के जुर्म कबूलने के बाद शुक्रवार देर शाम उन्हें गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

 

इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल

घटना के खुलासे के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। लोग इस बात से हैरान हैं कि एक ही परिवार के भीतर इस तरह की घटना कैसे घटित हो गई।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

बाराबंकी में बाइक गिरने पर नाबालिग की बेरहमी से पिटाई, देखें वीडियो 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

1894
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई