Barabanki

Barabanki: एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 108 किलो अवैध गांजा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार; 54 लाख की बरामदगी

SHARE:

Barabanki: एएनटीएफ थाना बाराबंकी की टीम ने 108.410 किलो गांजा के साथ 3 तस्करों को गिरफ्तार किया।

54 लाख रुपये कीमत का गांजा, स्कार्पियो कार, मोबाइल और नकदी बरामद।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज, प्रयागराज कनेक्शन की जांच जारी।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 20 फरवरी 2026

मादक पदार्थ तस्करों के ख़िलाफ़ चलाए जा रहे अभियान के तहत जनपद बाराबंकी के एएनटीएफ थाना पुलिस टीम को बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस टीम ने 108.410 किलोग्राम गांजा के साथ तीन शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की कीमत करीब 54 लाख रुपए बताई जा रही है। आरोपियों के कब्जे से एक स्कॉर्पियो कार, दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन, एक एप्पल आईफोन और 5,500 रुपए नकद भी बरामद किए गए हैं।

 

उच्च अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई

यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, अपर पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था, अपर पुलिस महानिदेशक अपराध के मार्गदर्शन तथा एएनटीएफ के पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ के निर्देशन में की गई।

यह भी पढ़ें  Barabanki: अधिवक्ता शोएब किदवाई हत्याकांड से वकीलों में उबाल, 48 घंटे में गिरफ्तारी; नहीं तो बड़े आंदोलन का दिया अल्टीमेटम 

एएनटीएफ थाना बाराबंकी की टीम ने रायबरेली पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाकर तीनों तस्करों को गिरफ्तार किया।

 

रायबरेली रोड से दबोचे गए गए आरोपी

एएनटीएफ थाना प्रभारी अयनुद्दीन ने बताया कि गिरफ्तारी दिनांक 19 फरवरी 2026 को थाना ऊंचाहार, जनपद रायबरेली क्षेत्र में अंकित ढाबा से लगभग 20 मीटर आगे बहदग्राम सराय तुलाराम, ऊंचाहार रायबरेली रोड से की गई।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम:

  1. सर्वेश जायसवाल पुत्र स्व. छोटेलाल, निवासी घुरवारा, थाना डलमऊ, जनपद रायबरेली
  2. प्रिंस यादव पुत्र अमरबहादुर, निवासी पनवारी, थाना ऊंचाहार, जनपद रायबरेली
  3. अंकित सिंह पुत्र विजय करन सिंह, निवासी भागीपुर, थाना ऊंचाहार, जनपद रायबरेली

108 किलो गांजा, स्कॉर्पियो और मोबाइल बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से

  • 108.410 किलोग्राम गांजा (अनुमानित कीमत 54 लाख रुपये)
  • 01 अदद स्कार्पियो कार
  • 02 एंड्रॉयड मोबाइल फोन
  • 01 एप्पल आईफोन
  • 5,500 रुपये नकद बरामद किए हैं।
यह भी पढ़ें  Barabanki: होटल के कमरे में फांसी के फंदे पर झूलता मिला युवक का शव, मृतक के व्हाट्सएप स्टेट्स पर तस्वीर के साथ लिखा मिला यह संदेश

इस संबंध में थाना ऊंचाहार, जनपद रायबरेली में मु0अ0सं0 40/2026 धारा 8/20/29/60 एनडीपीएस एक्ट 1985 के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

पूछताछ में सामने आया इलाहाबाद कनेक्शन

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे इलाहाबाद (प्रयागराज) निवासी एक व्यक्ति से थोक में गांजा खरीदते थे और उसे छोटे ग्राहकों को फुटकर में ऊंचे दामों पर बेचते थे। घटना के दिन भी वे माल बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें धर दबोचा।

पुलिस को पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिली हैं। अब फारवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज पर काम करते हुए इस नेटवर्क से जुड़े अन्य सहयोगियों की तलाश की जा रही है।

 

एएनटीएफ टीम और स्थानीय पुलिस का संयुक्त ऑपरेशन

इस कार्रवाई में एएनटीएफ बाराबंकी की टीम के साथ थाना ऊंचाहार, रायबरेली पुलिस ने भी सहयोग किया। अधिकारियों के अनुसार मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें  Barabanki: नगर कोतवाली पुलिस ने देसी बमों और तमंचा-कारतूस के साथ 4 बदमाशो को किया गिरफ्तार

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

2088
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?