Barabanki

Barabanki: तेज़ धमाके के बाद आग का गोला बना ‘छोटा हाथी’ वाहन, हाईवे पर लगा लंबा जाम; फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत से पाया काबू

SHARE:

Barabanki: हैदरगढ़ बाईपास के पास हाईवे पर चल रहे मालवाहक ‘छोटा हाथी’ वाहन में अचानक तेज़ धमाके के बाद लगी भीषण आग।

चालक और सहायक ने समय रहते वाहन से नीचे कूदकर बचाई अपनी जान।

फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, वाहन पूरी तरह जलकर खाक। शॉर्ट सर्किट की आशंका, जांच जारी।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 20 फरवरी 2026

जनपद बाराबंकी के हैदरगढ़ बाईपास के पास गुरुवार शाम हाईवे पर एक मालवाहक ‘छोटा हाथी’ वाहन अचानक आग की चपेट में आ गया। कुछ ही मिनटों में वाहन से आग की ऊंची लपटें उठने लगी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी कतार लग गई।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: कस्टमर बनकर आई युवती ने उड़ाया सेल्समैन का मोबाइल फोन, CCTV में क़ैद हुई चोरनी की करतूत

 

चलते वाहन से उठने लगा धुआं, फिर भड़की आग

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन चलते समय अचानक धुआं उठता दिखाई दिया। इसके बाद तेज़ धमाके जैसी आवाज के साथ आग ने विकराल रूप ले लिया।

चालक और सहायक ने तत्परता दिखाते हुए वाहन को सड़क किनारे रोका और कूदकर अपनी जान बचाई। दोनों के समय रहते बाहर निकल जाने से बड़ा हादसा टल गया।

दमकल की टीम ने पाया आग पर काबू

पूरी तरह जलकर खाक हुआ वाहन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग कर काबू पाया, लेकिन तब तक वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था।

यह भी पढ़ें  Barabanki: पुलिस की अपील बेअसर, होली पर हादसों की भरमार; ट्रामा सेंटर में उमड़ी घायलों की भीड़, चरमराई व्यवस्थाएं

आग बुझाने और सड़क को साफ कराने में काफी समय लगा, जिससे हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्ट कर स्थिति को नियंत्रित किया।

 

शॉर्ट सर्किट की आशंका, जांच जारी

प्रारंभिक जांच में आग लगने का संभावित कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि, वास्तविक कारणों की पुष्टि विस्तृत जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

पुलिस ने वाहन मालिक से संपर्क कर आवश्यक जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।

समय रहते टला बड़ा हादसा

यदि चालक और सहायक समय रहते वाहन से बाहर नहीं निकलते, तो बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय लोगों ने भी तत्परता दिखाते हुए प्रशासन को सूचना दी, जिससे राहत कार्य शीघ्र शुरू हो सका।

यह भी पढ़ें  Barabanki: जमीनी विवाद में पीट-पीटकर हत्या का मामला, 3 नामजद आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश जारी

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद / उस्मान

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

2088
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?