Barabanki
बाराबंकी में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने की कार्यकर्ताओं से अपील – 10 से 15 अगस्त तक निकलेगी तिरंगा यात्रा और चलेगा घर-घर तिरंगा लहराने का महाअभियान।
बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।
‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन आंदोलन का रूप देने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है। इसी क्रम में गुरुवार को त्रिवेदीगंज मंडल में आयोजित एक कार्यशाला में भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अभियान को सफल बनाने के लिए दिशा-निर्देश दिए।
मां पीतांबरा लॉन में आयोजित इस कार्यशाला में उन्होंने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ सिर्फ एक अभियान नहीं, बल्कि राष्ट्रीय गौरव और भारतीय स्वाभिमान का प्रतीक है, जिसमें देश के हर नागरिक की सहभागिता सुनिश्चित होनी चाहिए। धर्मपाल सिंह ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे जन-जन में देशभक्ति की भावना को जागृत करें और तिरंगे से जुड़ाव को और गहरा बनाएं।

तिरंगा यात्रा और डिजिटल सहभागिता पर जोर
संगठन महामंत्री ने जानकारी दी कि 10 से 12 अगस्त तक जिले के प्रत्येक मंडल में तिरंगा यात्राएं निकाली जाएंगी, जिसमें युवा मोर्चा और महिला मोर्चा की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इसके बाद 13 से 15 अगस्त तक हर घर पर तिरंगा फहराया जाएगा।
उन्होंने कहा कि बच्चों को भी इस अभियान से जोड़ते हुए उन्हें तिरंगा पहनने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। साथ ही, घरों पर तिरंगा फहराने की सेल्फी सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का आह्वान किया गया, जिससे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी जनजागरूकता फैलाई जा सके।
भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर विशेष कार्यक्रम
धर्मपाल सिंह ने बताया कि 14 अगस्त को ‘भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ मनाया जाएगा। इस दिन मौन जुलूस, संगोष्ठी और प्रदर्शनी जैसे आयोजन होंगे, जिससे नई पीढ़ी को विभाजन के दर्द और देश की एकता की अहमियत का अहसास कराया जा सके।
उन्होंने कहा कि धारा 370 की समाप्ति के बाद आज तिरंगा पूरे देश में शान से लहरा रहा है – कश्मीर से कन्याकुमारी तक। भारतीय तिरंगा आज राष्ट्रीय एकता का प्रतीक बन गया है।
वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी से बढ़ा उत्साह
कार्यशाला में एमएलसी एवं जिला प्रभारी अवनीश सिंह पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद मौर्य, विधायक दिनेश रावत, संदीप गुप्ता, सुशील जायसवाल, बृजेश रावत और आरती रावत जैसे कई वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की ऐतिहासिक सफलता के बाद अब ‘हर घर तिरंगा’ अभियान और अधिक व्यापक और अहम हो गया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि 15 अगस्त की शाम को तिरंगे को सम्मानपूर्वक उतारकर सुरक्षित स्थान पर रखना जरूरी है।
रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

यह भी पढ़ें..
-
Barabanki: एक और प्रेम कहानी का दर्दनाक अंजाम, पंचायत के ‘तालिबानी’ फैसले से आहत प्रेमिका ने फांसी लगाकर दी जान, मचा हड़कंप
-
UP News: बेलगाम अफसरशाही ने एक और मंत्री के उड़ाए होश, भड़के मंत्री ने आधी रात को अधिकारी पर निकाली भड़ास; बोले– “मैं विधायक और मंत्री हूं, मुझे बताए बिना ही…”
-
Barabanki: फिर सामने आया खाकी का खौफनाक चेहरा, PRD जवान ने युवक पर की थप्पड़ों की बौछार; मीडियाकर्मियों से भी की बदसलूकी, गुंडागर्दी का वीडियो वायरल… Video
-
Barabanki: सिटी कॉलेज ऑफ फार्मेसी पर छात्रों ने लगाए शोषण और धोखाधड़ी के गंभीर आरोप, डीएम से की शिकायत
-
Barabanki: भगवान भरोसे महिलाओं की सुरक्षा! शहर की सड़को पर बिना नंबर प्लेट ई-रिक्शा और ऑटो की भरमार, लखनऊ की घटना से सबक नहीं ले रहे जिम्मेदार
Author: Barabanki Express
शहर की हर गली से लेकर राजनीतिक गलियारों तक, शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक, और अपराध से लेकर समाज सेवा तक – बाराबंकी एक्सप्रेस लेकर आता है पल-पल की सच्ची और विश्वसनीय ख़बरें। हमारा मिशन है, आपकी आवाज़ बनना, आपकी समस्याओं को उठाना और आपको अपने शहर के हर पहलू से अवगत कराना। ज़मीनी रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ, बाराबंकी एक्सप्रेस है आपकी जानकारी का सच्चा साथी।
















