Barabanki: यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर मनाया पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन

 

बाराबंकी।
यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओ व पदाधिकारियो ने आज सोमवार को जिला कार्यालय में केक काटकर पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन मनाया। इसके पश्चात यूथ कांग्रेस अध्यक्ष सिकन्दर अब्बास रिज़वी के नेतृत्व में जिला अस्पताल पहुंचकर रक्तदान कर समाज में सद्भावना का संदेश दिया।

यह भी पढ़े :  Barabanki: छेड़छाड़ के मुकदमे में सुलह न करने पर दबंगों ने वादिनी के अपहरण का किया प्रयास, थाने पर नही हुई सुनवाई, पीड़िता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

रक्तदान करने वाले युथ कांग्रेस के कांग्रेसजनों का उत्साह वर्धन करते हुये कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन ने कहा कि, रक्तदान मानवता की सच्ची सेवा है, इससे बड़ा दान कोई नही है। रक्त मनुष्य के जीवन को बचाने में काम आता है। इसे कृतिम रूप से नही बनाया जा सकता सिर्फ मानव द्वारा दान दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अपनी प्रिय नेता सोनिया गांधी के जन्मदिन पर रक्तदान करना सोनिया गांधी की समाज सेवा के सिद्धांतों के प्रति हमारी प्रतिबद्धिता को दर्शाता है।

यह भी पढ़े :  Barabanki: मेले में चंदा वसूली को लेकर दो पक्षों में चले सरिया व धारदार हथियार, दो युवक घायल

युथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष सिकंदर अब्बास रिज़वी ने कहा कि कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने धूमधाम के साथ पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन मनाकर उनके दीर्घायु होने की कामना की है। उन्होंने कहा कि भाजपा देश व समाज में नफरत बढ़ाने की राजनीति करती है। भाजपा के लोग बटेंगे तो कटेंगे का नारा देकर नफरत फैलाने की कुचक्र रचते है। किंतु हम सभी कांग्रेसजन सोनिया जी के सिद्धांतों पर चलते हुए भाजपा वालो को उनके नापाक इरादों को कामयाब नही होने देंगे।

यह भी पढ़े :  Barabanki: गोली मारकर 02 गौ तस्करो को पुलिस ने किया लंगड़ा, 05 साथियों को भी किया गिरफ्तार

यह भी पढ़ें  Barabanki: बिहार के जंगलराज की भेंट चढ़ी बाराबंकी की बेटी, बदमाशों ने बीच सड़क कनपटी पर गोली मारकर की हत्या
कार्यक्रम में मुख्य रूप से कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन, राजेन्द्र वर्मा, सिकंदर अब्बास रिजवी, सरजू शर्मा, इरफान कुरैशी, श्रीमती गौरी यादव, तस्लीमन खान, कमल भल्ला, केसी श्रीवास्तव, शईस्ता अख्तर, मीरा गौतम, प्रशान्त सिंह, अखिलेश वर्मा, श्रीकान्त मिश्रा, मोईनुद्दीन अंसारी, दानिश खान, अब्दुल समद, मोहम्मद कामिल, गोपी कनौजिया, अजय रावत, जितेन्द्र वर्मा, शुभम मिश्रा, रितेेश रावत, सूरज रावत, अखिलेश रावत सहित दर्जनों की संख्या में कांग्रेसजन थे।
रिपोर्ट – मन्सूफ अहमद

यह भी पढ़े :  Barabanki: तहसीलदार ने पेश की मानवता की मिसाल, ज़मीन पर बैठ कर सुनी विकलांग महिला की समस्या, तत्काल करा दिया समाधान

Barabanki Express
Author: Barabanki Express

शहर की हर गली से लेकर राजनीतिक गलियारों तक, शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक, और अपराध से लेकर समाज सेवा तक – बाराबंकी एक्सप्रेस लेकर आता है पल-पल की सच्ची और विश्वसनीय ख़बरें। हमारा मिशन है, आपकी आवाज़ बनना, आपकी समस्याओं को उठाना और आपको अपने शहर के हर पहलू से अवगत कराना। ज़मीनी रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ, बाराबंकी एक्सप्रेस है आपकी जानकारी का सच्चा साथी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!