Barabanki

बाराबंकी में दीपावली पर पटाखा दगाने को लेकर खूनी संघर्ष, दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे; 9 लोग घायल

SHARE:

बाराबंकी दीपावली पटाखे को लेकर मारपीट

बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र के फूल शाह गढ़ी गांव में दीपावली पर पटाखे दगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के 9 लोग घायल हुए। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच कर रही है।

बाराबंकी

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 09 नवंबर 2026

बाराबंकी जिले के सुबेहा थाना क्षेत्र में दीपावली पर पटाखे दगाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। फूल शाह गढ़ी गांव में शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। आरोप है कि दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे पर हमला कर दिया। इस मारपीट में दोनों पक्षों के कुल नौ लोगों को चोटें आई हैं। घटना के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे और एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी।

मामले में एक पक्ष के रामबक्स पुत्र जग प्रसाद और दूसरे पक्ष के धर्मराज पुत्र मैकूलाल के बीच विवाद हुआ। दोनों पक्षों ने पुलिस को दी गई शिकायत में घटना की अलग-अलग वजह बताई है। एक पक्ष ने बच्चों के पटाखे दगाने पर विरोध करने को विवाद की वजह बताया, जबकि दूसरे पक्ष का आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते उनके दरवाजे के सामने पटाखे दगाए जा रहे थे।

यह भी पढ़ें  Barabanki: चांदी के नकली बिस्किट बनाकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार शातिर ठग गिरफ्तार

बाराबंकी दीपावली पटाखे को लेकर मारपीट

फूल शाह गढ़ी गांव में पटाखे दगाने को लेकर शुरू हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक, दीपावली के अवसर पर फूल शाह गढ़ी गांव में बच्चे घर के दरवाजे पर पटाखे दगा रहे थे। इसी दौरान पटाखे दगाने को लेकर रामबक्स और धर्मराज पक्ष के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और गाली-गलौज के बाद मारपीट शुरू हो गई।

आरोप है कि दोनों तरफ से लोग लाठी-डंडे लेकर मैदान में उतर आए और एक-दूसरे पर हमला करने लगे। अचानक हुई मारपीट से गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए।

Arya Hospital Barabanki News: 10 मार्च को आनी थी बेटी की बारात, उससे पहले उठ गई पिता की अर्थी! आर्या हॉस्पिटल पर लापरवाही के गंभीर आरोप

रामबक्स पक्ष का आरोप- पटाखे दगाने से मना कर गाली-गलौज के बाद की मारपीट

रामबक्स पक्ष का कहना है कि दीपावली के मौके पर बच्चे घर के दरवाजे पर पटाखे दगा रहे थे। इसी दौरान धर्मराज और उनके परिवार के लोगों ने पटाखे दगाने से मना किया। आरोप है कि इसी बात को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी गई और बाद में मारपीट की गई।

यह भी पढ़ें  Barabanki: ताइक्वांडो खेल के विकास को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित, नई कार्यकारणी का भी गठन

इस घटना में रामबक्स पक्ष के रामबक्स, लवकेश, राजरानी और रमरेश को चोटें आई हैं।

धर्मराज पक्ष का आरोप- पुरानी रंजिश में दरवाजे के सामने दगाए जा रहे थे पटाखे

वहीं, धर्मराज पुत्र मैकूलाल की ओर से पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पुरानी रंजिश के चलते रामबक्स पक्ष के लोग उनके दरवाजे के सामने पटाखे दगा रहे थे। जब इसका विरोध किया गया तो दूसरे पक्ष के लोगों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।

धर्मराज पक्ष के मुताबिक, इस मारपीट में अखिलेश, अनारकली, गीता, राकेश और धर्मराज को चोटें आई हैं।

बाराबंकी दीपावली पटाखे को लेकर मारपीट

दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस कर रही जांच

घटना के बाद दोनों पक्ष सुबेहा थाने पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों का मेडिकल परीक्षण कराने की प्रक्रिया शुरू की है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस संबंध में सुबेहा थाना प्रभारी निरीक्षक बेचू सिंह यादव से उनके सीयूजी नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी। ऐसे में पुलिस की ओर से मामले में विस्तृत आधिकारिक पक्ष सामने नहीं आ सका है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: डीएम-एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, 79 शिकायतों में सिर्फ 7 का निस्तारण; राजस्व विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल

मामूली विवाद में दोनों पक्षों के नौ लोग घायल

दीपावली जैसे त्योहार पर पटाखे दगाने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। घटना में दोनों पक्षों के नौ लोगों को चोटें आने की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर रही है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि विवाद किस वजह से शुरू हुआ और मारपीट में किसकी क्या भूमिका रही।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद 

Also Read: Barabanki: सर्राफा कारोबारियों पर फायरिंग करने वाले दो इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, दोनों के पैर में लगी गोली; पुलिस आरक्षी भी घायल

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

23329
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?