
बाराबंकी-यूपी।
पुण्यश्लोका लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के जीवन पर्यंत किए गए कार्यों को लेकर शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय पर उनके जीवन दर्शन पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने फीता काट कर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया एवं अन्य अतिथियों संग प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
इस अवसर मंत्री सतीश शर्मा ने कहा कि न्यायप्रिया प्रशासक, सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जीवनभर संघर्ष करने वाली एवं नारी सम्मान की प्रतीक अहिल्याबाई की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा स्मृति अभियान आयोजित कर रही है। इस प्रदर्शनी के जरिए आम जन मानस को उनके कृतित्व से अवगत होने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने अहिल्याबाई द्वारा किए गए कार्यों को छिपाने का प्रयास किया किंतु भारतीय जनता पार्टी की सरकारों द्वारा देश की समस्त महान विभूतियों के सम्मान को बढ़ाने के लिए अनेकों प्रयास किए जा रहे हैं। जिसके जरिए भारत का गौरवशाली इतिहास युवा पीढ़ी को बताया जा सके। कहा कि अहिल्याबाई ने अपने जीवन में सुशासन का आदर्श प्रस्तुत किया। उनके जीवन का पल-पल और उनके शरीर का कण-कण मानव कल्याण को समर्पित रहा।
यह भी पढ़ें : Barabanki: डीजे पर अम्बेडकरवादी गाना बजाने से भड़के दबंगों ने बारातियों को पीटा, कई घायल, लूटपाट का भी आरोप
अहिल्याबाई ने अपनी सेना में महिलाओं को भर्ती कर राष्ट्र की रक्षा में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की। उन्होंने अनेकों कुंआ, तालाब और बावड़ी बनवाई, नारी शिक्षा को बढ़ावा दिया, बाल विवाह, विधवा विवाह, सती प्रथा जैसी अनेकों कुरीतियों के विरुद्ध सतत् संघर्ष किया। जिला अध्यक्ष अरविंद मौर्य ने बताया कि 31 मई तक जिला कार्यालय पर प्रदर्शनी रहेगी।

इस अवसर पर विधायक दिनेश रावत, एमएलसी अंगद सिंह, एससी आयोग के प्रदेशाध्यक्ष बैजनाथ रावत, अजीत प्रताप सिंह, अमरीश रावत, रामकुमारी मौर्य, शीलरत्न मिहिर, संदीप गुप्ता, विजय आनंद बाजपेई, मनोज वर्मा, राकेश पटेल, रामहेत विश्वकर्मा, शशि गुप्ता, रोहित सिंह, सर्वेश अवस्थी, सूरज सिंह मौजूद रहे।
रिपोर्ट – मन्सूफ अहमद
Author: Barabanki Express
शहर की हर गली से लेकर राजनीतिक गलियारों तक, शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक, और अपराध से लेकर समाज सेवा तक – बाराबंकी एक्सप्रेस लेकर आता है पल-पल की सच्ची और विश्वसनीय ख़बरें। हमारा मिशन है, आपकी आवाज़ बनना, आपकी समस्याओं को उठाना और आपको अपने शहर के हर पहलू से अवगत कराना। ज़मीनी रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ, बाराबंकी एक्सप्रेस है आपकी जानकारी का सच्चा साथी।
168
















