Barabanki: सरकारी कवायदों पर भारी पड़ रही सफाईकर्मियों की मनमानी, संकट में बेलहरा नगर पंचायत के तालाबों का अस्तित्व

 


बाराबंकी-यूपी।
जल संरक्षण को ध्यान में रखते हुए सरकार जहां नए तालाबों का निर्माण करवा रही है और बहुत से तालाबों के सौंदरीकरण पर करोड़ों रुपए खर्च कर रही है। वही नगर पंचायत बेलहरा में सफाई कर्मियों द्वारा तालाबों में कूड़ा डालकर उन्हें पाटा जा रहा है। जिससे जल संचय के लिए बने तालाब अब दुर्गंध का केंद्र बिंदु बन गए हैं। जिससे आस पास रहने वाले नागरिकों को जहां दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है वही कई तरह की बीमारियां फैलने की आशंका भी बनी हुई है।

Barabanki: मानक विहीन निर्माण कार्य करा रहे चेयरमैन के करीबी ठेकेदार, बनते ही उखड़ने लगी सड़क, नगरवासियों में आक्रोश

सरकारी प्रयासों की धज्जियां : नगर पंचायत में 65 सफाई कर्मी और 14 गाड़ियाँ कूड़ा उठाने के लिए हैं। साथ ही सरकार ने करोड़ों रुपए खर्च करके एक एमआरएफ (कूड़ा घर) सेंटर भी बनाया है। इसके बावजूद, नगर पंचायत के 15 वार्डों में से किसी भी वार्ड में कूड़े का निस्तारण सुचारू रूप से नहीं किया जा रहा है। वार्ड के अंदर सफाई कर्मी हाथ से चलने वाली ठेलिया गाड़ी से कूड़े को आसपास के तालाबों में ही डंप कर देते है। जिससे धीरे-धीरे पूरे नगर पंचायत में लगभग एक दर्जन के आसपास तालाब अपना अस्तित्व खो रहे है। खाले टोला, ग्रामीण बैंक के पीछे, हिंद मोंटेसरी स्कूल के पास मोहारी, कछुहनपुरवा मे तालाबों का अस्तित्व खतरे की तरफ बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें :  Barabanki: वार्निंग के बाद भी नही सुधरे बेपरवाह कर्मचारी, नाराज़ डीएम ने जारी कर दिए ऐसे आदेश, मच गया हड़कंप

यह भी पढ़ें  Barabanki: विभिन्न समस्याओं को लेकर ग्राम पंचायत एवं ग्राम विकास अधिकारियों का धरना, मुख्यमंत्री को भेजा 10 सूत्रीय मांगपत्र

तालाबों की दुर्दशा : नगर पंचायत के प्रमुख तालाबों में कूड़ा डालकर पाटा जा रहा है, जिससे आसपास के लोगों के लिए बीमारी का खतरा बढ़ गया है। कूड़ा सड़ने के बाद तालाबों के आसपास के क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है, जो लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है।

यह भी पढ़े :  Barabanki: एक घंटा देरी से पहुंची 108 एम्बुलेंस, सड़क पर तड़पता रहा घायल युवक, बिलख-बिलख कर रोती रही मां

समाधान की आवश्यकता : नगर पंचायत प्रशासन को तत्काल प्रभाव से कूड़े के निस्तारण के लिए उचित व्यवस्था करनी चाहिए और तालाबों को बचाने के लिए कदम उठाने चाहिए। इससे न केवल पर्यावरण की रक्षा होगी, बल्कि लोगों के स्वास्थ्य को भी बचाया जा सकता है।

रिपोर्ट – मन्सूफ अहमद

यह भी पढ़ें :  Barabanki: अभियान चलाकर बड़े बकायेदारों से करी जाए राजस्व बकाए की वसूली – शशांक त्रिपाठी, डीएम

Barabanki Express
Author: Barabanki Express

शहर की हर गली से लेकर राजनीतिक गलियारों तक, शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक, और अपराध से लेकर समाज सेवा तक – बाराबंकी एक्सप्रेस लेकर आता है पल-पल की सच्ची और विश्वसनीय ख़बरें। हमारा मिशन है, आपकी आवाज़ बनना, आपकी समस्याओं को उठाना और आपको अपने शहर के हर पहलू से अवगत कराना। ज़मीनी रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ, बाराबंकी एक्सप्रेस है आपकी जानकारी का सच्चा साथी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!