Barabanki

Barabanki: प्रियंका सिंह रावत के जन्मदिन पर उमड़ा शुभकामनाओं का सैलाब, समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

SHARE:

Barabanki News: बाराबंकी की पूर्व सांसद प्रियंका सिंह रावत का जन्मदिन समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ मनाया।

श्रीराम कॉलोनी स्थित आवास पर बड़ी संख्या में लोगों ने दी शुभकामनाएं।

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 07 अगस्त 2026

बाराबंकी की पूर्व सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रियंका सिंह रावत का जन्मदिन शुक्रवार को शहर की श्रीराम कॉलोनी स्थित उनके आवास पर उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जन्मदिन के अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, समर्थक, सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य नागरिक उनके आवास पहुंचे और उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं।

समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने प्रियंका सिंह रावत को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके स्वस्थ, दीर्घायु और सफल सार्वजनिक जीवन की कामना की। सुबह से ही उनके आवास पर शुभकामनाएं देने वालों का पहुंचना जारी रहा। इस दौरान कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में बल्ब ठीक करते समय करंट की चपेट में आया राजमिस्त्री, मौके पर गिरे; अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

भाजपा कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने दी बधाई

जन्मदिवस के अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता प्रियंका सिंह रावत के आवास पहुंचे। इस दौरान दिवाकर सिंह, शिवम सिंह, मनोज कुरील, रवि रावत ब्लॉक प्रमुख हरख, वेद प्रकाश रावत, राजकुमार, अमित विक्रम सिंह, राहुल, रामसिंह वर्मा भुल्लन, अनुपम निगम, गिरधर गोपाल, सरोज कुमार वर्मा, सुनील कुमार मौर्या, राम नरेश रावत, प्रदीप कुमार रावत, ज्ञानेंद्र प्रजापति, प्रवीण रावत और कृपा शंकर रावत सहित अनेक लोगों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

इसके अलावा विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों और शुभचिंतकों ने भी उनके आवास पहुंचकर पुष्पगुच्छ भेंट किए और उनके स्वस्थ एवं सफल जीवन की मंगलकामना की।

प्रियंका सिंह रावत ने समर्थकों का जताया आभार

जन्मदिन के अवसर पर शुभकामनाएं देने पहुंचे लोगों के प्रति प्रियंका सिंह रावत ने आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बाराबंकी उनकी कर्मभूमि है और यहां के लोगों से मिले स्नेह, सम्मान और विश्वास के लिए वह हृदय से आभारी हैं।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: 2027 से पहले सपा को बड़ा झटका, साइकिल से उतरकर हाथी पर सवार हुए पूर्व चेयरमैन हफ़ीज़ भारती, लगाए गंभीर आरोप

उन्होंने कहा कि लोगों का स्नेह और विश्वास उन्हें लगातार जनहित में कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने समर्थकों और शुभचिंतकों को भरोसा दिलाया कि वह आगे भी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ लोगों के बीच रहकर जनसेवा करती रहेंगी।

समर्थकों ने की स्वस्थ और सफल सार्वजनिक जीवन की कामना

कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों ने प्रियंका सिंह रावत के स्वस्थ, दीर्घ और सफल सार्वजनिक जीवन की कामना की। समर्थकों ने उन्हें पुनः जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में सड़क हादसे में मौत के बाद बवाल: परिजनों और ग्रामीणों का शव के साथ प्रदर्शन, मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग; कई थानों की पुलिस ने संभाला मोर्चा

रिपोर्ट – मंसूफ़ अहमद 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

22924
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?