Barabanki

Barabanki News: शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, समय पर नहीं पहुंची दमकल; ग्रामीणों ने टुल्लू चलाकर बुझाई आग,150 लीटर डीजल समेत हजारों का सामान जलकर राख

SHARE:

Barabanki News: जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के बनवा गांव में शॉर्ट सर्किट से दुकान के ऊपर बने कमरे में भीषण आग लग गई।

150 लीटर डीजल, मेज, कुर्सियां और अन्य सामान जलकर राख हो गया।

ग्रामीणों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

 

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 27 जुलाई 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के बनवा गांव में सोमवार देर रात बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने अफरा-तफरी मचा दी। आग दुकानों के ऊपर बने कमरे में लगी, जहां सिंचाई के लिए रखा 150 लीटर डीजल और अन्य सामान देखते ही देखते आग की चपेट में आ गया। ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, हालांकि तब तक हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो चुका था।

बिजली के केबिल में शॉर्ट सर्किट से भड़की आग

जानकारी के अनुसार बनवा गांव के पूर्व प्रधान इलियास की दरहरा रोड पर तीन दुकानें हैं। इनमें उनके भतीजे नावेद बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान संचालित करते हैं। दुकानों के ऊपर बने कमरे में धान की फसल की सिंचाई के लिए 150 लीटर डीजल से भरा ड्रम रखा हुआ था।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: जर्जर बिजली पोलों से मंडरा रहा मौत का खतरा, हाई पावर लाइन के सहारे लटके तार; हादसे की आशंका से सहमे लोगों ने की कार्रवाई की मांग

सोमवार रात करीब 9 बजे अचानक बिजली के केबिल में शॉर्ट सर्किट हो गया। चिंगारी से कमरे में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने डीजल से भरे ड्रम, मेज, कुर्सियों तथा अन्य सामान को अपनी चपेट में ले लिया।

दमकल के पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने संभाला मोर्चा

दुकान के ऊपर से उठती आग की ऊंची लपटों को देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी गई, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि फायर ब्रिगेड की गाड़ी समय पर मौके पर नहीं पहुंच सकी।

ऐसे में ग्रामीणों ने खुद ही आसपास के घरों में लगे सबमर्सिबल पंप और टुल्लू पंप चलाकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

यह भी पढ़ें  UP OTS Scheme 2026: 15 अगस्त से लागू होगी संपत्ति कर OTS योजना, गृहकर-जलकर-सीवरकर के ब्याज पर 100% छूट; जानिए किन लोगों को मिलेगा लाभ?

150 लीटर डीजल और अन्य सामान जलकर राख

इस हादसे में कमरे में रखा 150 लीटर डीजल, मेज, कुर्सियां और अन्य घरेलू व व्यावसायिक सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि आग समय रहते नियंत्रित न होती, तो आसपास की दुकानों और मकानों तक भी फैल सकती थी और बड़ा हादसा हो सकता था।

समय पर आग बुझने से टला बड़ा हादसा

ग्रामीणों की तत्परता के चलते आग को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ग्रामीण क्षेत्रों में दमकल सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जाए ताकि ऐसी घटनाओं में समय पर राहत पहुंच सके।

यह भी पढ़ें  Barabanki: भाइयों के झगड़े में बीच-बचाव करने पहुंची मां की मौत, बेटे पर मारपीट कर पटकने का आरोप

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

23292
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?