मेरठ-यूपी।
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र में एक डॉक्टर पर तीन लोगों ने हमला कर उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। यह घटना गुरुवार शाम को हुई है। एक महिला ने डॉक्टर पर संबंध बनाने की कोशिश का आरोप लगाया था। इसके बाद महिला का पति और उसके दो भाई क्लीनिक पहुंचे और इस वारदात को अंजाम दे दिया। घायल डॉक्टर को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही तीनो आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है।
परीक्षितगढ़ के किला क्षेत्र में धर्मेंद्र मावी नाम का व्यक्ति पॉलीक्लिनिक चलाता है। गुरुवार शाम तीन लोग अचानक उसके क्लीनिक में घुस आए। तीनों आरोपियों ने पहले डॉक्टर को निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटा। इसके बाद तेज धार वाले हथियार से उसका गुप्तांग काट दिया। घायल डॉक्टर को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पप्पू नाम के व्यक्ति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पप्पू ने बताया कि कुछ लोगों ने उसके भाई का गुप्तांग काट दिया है। उसका भाई गंभीर रूप से घायल है। इस शिकायत पर परीक्षितगढ़ पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। पुलिस ने तीनों आरोपियों विक्रम, विवेक और सतीश को गिरफ्तार कर लिया है। उन पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी शिव प्रताप सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि धर्मेंद्र मावी नाम का व्यक्ति आसिफाबाद रोड पर पॉलीक्लिनिक चलाता है। वह परीक्षितगढ़ के गांव बली का रहने वाला है। एक महिला ने धर्मेंद्र पर संबंध बनाने की कोशिश का आरोप लगाया। महिला ने अपने पति को इसकी शिकायत की। इसके बाद महिला का पति और उसके दो भाई धर्मेंद्र के पॉलीक्लिनिक पहुंचे। उन्होंने धर्मेंद्र पर हमला कर दिया। यह घटना बेहद चौंकाने वाली है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। अवैध संबंधों की बात भी सामने आ रही है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही मामले की खुलासा कर दिया जाएगा।
रिपोर्ट – नौमान माजिद
यह भी पढ़े : Barabanki: सपा नेता और गुर्गे ने दिनदहाड़े समाजसेवी को पीटा, जान से मारने की दी धमकी, मुकदमा दर्ज

Author: Barabanki Express
Barabanki Express News 24×7 is the most credible hindi news portal of District Barabanki. pls follow to get updates what's happening around ur City and District
1,197