Barabanki

बाराबंकी में ट्रेन की चपेट में आने से किसान की दर्दनाक मौत, खेतौरा गांव के पास मिला शव

SHARE:

बाराबंकी के रामनगर थाना क्षेत्र में खेतौरा गांव के पास ट्रेन की चपेट में आने से 55 वर्षीय किसान मैनेजर सिंह की दर्दनाक मौत।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की।

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 26 जून 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के रामनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में ट्रेन की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

रेलवे कर्मचारी की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को प्राइवेट रेलवे कर्मचारी रामबली, निवासी छोटा आगानपुर, थाना रामनगर ने सूचना दी कि बुढ़वल-सीतापुर रेलखंड की डाउन लाइन पर गाड़ी संख्या 05860 की चपेट में एक व्यक्ति आ गया है। यह घटना खेतौरा गांव के पास हुई।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में दर्दनाक हादसा: डाड़ी तुला धाम के अमृत सरोवर में डूबने से युवक की मौत, 3 घंटे बाद मिला शव

सूचना मिलते ही रामनगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

मृतक की पहचान खेतौरा गांव के किसान के रूप में हुई

पुलिस ने मृतक की पहचान मैनेजर सिंह (55 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय भगवान बक्श सिंह, निवासी खेतौरा मजरा अशोकपुर, थाना रामनगर, जनपद बाराबंकी के रूप में की।

रामनगर कोतवाली प्रभारी अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि आवश्यक पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में IGRS शिकायतों के ‘फर्जी निस्तारण’ का खेल बेनकाब: CM डैशबोर्ड चमकाने में जुटा सिस्टम, जनता दर-दर भटकने को मजबूर

परिवार में मचा कोहराम

परिजनों के अनुसार मैनेजर सिंह खेती-किसानी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। वह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। वह अपने पिता के इकलौते पुत्र थे और उनके पिता का पहले ही निधन हो चुका है।

मृतक अपने पीछे पत्नी मंजू सिंह तथा दो पुत्र सिंधु राज सिंह और विभाशु सिंह को छोड़ गए हैं। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

हादसे के कारणों की जांच जारी

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह हादसा दुर्घटनावश हुआ या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में युवक पर जानलेवा हमला: फोन कर धोखे से बुलाया, लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से पीटकर किया अधमरा

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद 

बाराबंकी में झोलाछाप डॉक्टर के इलाज के दौरान अधेड़ की मौत, ग्लूकोज चढ़ते ही बिगड़ी हालत; स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

12018
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?