Barabanki

बाराबंकी कचहरी में मिला होटल कर्मी का लहूलुहान शव: परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, घटना से इलाक़े में फैली दहशत

SHARE:

बाराबंकी कचहरी परिसर में एक होटल कर्मी का लहूलुहान शव मिलने से हड़कंप मच गया।

मृतक के सिर और शरीर पर चोट के निशान मिलने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 14 जून 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले की कचहरी परिसर में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक होटल कर्मी का लहूलुहान शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। मृतक के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान मिलने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

कचहरी परिसर में बेंच पर मिला युवक का शव

मृतक की पहचान जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के दुपहटा गांव निवासी सूरज कुमार (26 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सूरज पिछले करीब 10 वर्षों से कचहरी परिसर में स्थित मनोज गुप्ता के होटल में काम करता था और अक्सर वहीं रुककर रात बिताता था।

यह भी पढ़ें  Barabanki: ‘एक्वा पाम आयलैंड’ पर बड़ी कार्रवाई, बुलडोजर चलवाकर 'टूरिस्ट स्पॉट' को प्रशासन ने कराया खाली...जाने वजह

रविवार सुबह होटल के बाहर स्थित एक बेंच पर उसका शव पड़ा मिला। शव के सिर से खून बह रहा था, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग और होटल संचालक मौके पर पहुंच गए।

साथी कर्मी ने दी सूचना, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

जानकारी के मुताबिक सूरज शनिवार रात अपने साथी कर्मी सोनू के साथ होटल पर ही रुका था। रविवार सुबह सोनू ने उसे बेंच पर अचेत अवस्था में देखा और होटल मालिक को सूचना दी।

होटल संचालक ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर सूरज को जिला अस्पताल भिजवाया, लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।

सिर और पेट में चोट के निशान, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

परिजनों का कहना है कि सूरज के सिर और पेट पर चोट के स्पष्ट निशान दिखाई दे रहे थे। उनका आरोप है कि यह सामान्य मौत नहीं बल्कि हत्या का मामला हो सकता है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: पुलिस-प्रशासन की मिलीभगत से चल रहे अवैध मिट्टी खनन पर वन विभाग का शिकंजा, डंपर सीज

मृतक के परिवार का कहना है कि सूरज शनिवार से घर नहीं लौटा था और रविवार सुबह उसकी मौत की खबर मिली। परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

हत्या या हादसा? पुलिस सभी पहलुओं पर कर रही जांच

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हत्या, दुर्घटना और अन्य संभावित कारणों सहित सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। कचहरी परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि घटना की वास्तविक परिस्थितियों का पता लगाया जा सके।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में तालाब में डूबने से 17 वर्षीय किशोर की मौत: नहाते समय गहरे पानी में जाने से हुआ हादसा, परिवार में मचा कोहराम

पुलिस का बयान

नगर कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि युवक का शव बरामद होने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी जा रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद / उस्मान अली 

बाराबंकी में ₹2.27 करोड़ के जमीन सौदे में ठगी का मुकदमा: IPS अधिकारी के पिता बोले- ‘सोना बेचकर दी रकम’, पलटवार में कारोबारी ने लगाए यह गंभीर आरोप

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

9727
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई