Barabanki

बाराबंकी में थाना समाधान दिवस में DM-SP ने सुनीं फरियादें: एक शिकायत का मौके पर निस्तारण, मोहर्रम को लेकर दिए निर्देश

SHARE:

बाराबंकी के मसौली थाना समाधान दिवस में जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह और एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं।

एक मामले का मौके पर निस्तारण किया गया, जबकि दो मामलों में टीम गठित करने के निर्देश दिए गए।

मोहर्रम को लेकर सहादतगंज में शांति समिति की बैठक भी आयोजित की गई।

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 13 जून 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के मसौली थाना परिसर में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने फरियादियों की शिकायतें सुनकर उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। अधिकारियों ने एक शिकायत का मौके पर ही समाधान कराया, जबकि दो अन्य मामलों की जांच के लिए संयुक्त टीम गठित करने के निर्देश दिए।

थाना समाधान दिवस में पहुंचे नहामऊ निवासी सुबोध कुमार पुत्र छंगालाल ने भूमि की मेडबंदी कराने की मांग रखी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद लेखपाल को बुलाकर तत्काल निस्तारण कराया।

यह भी पढ़ें  Barabanki: आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र वितरण, नए केंद्र भवनों का लोकार्पण

नाली विवाद और दीवार गिराने के आरोपों की जांच के लिए टीम गठित

समाधान दिवस के दौरान डेढ़वा निवासी रामसमुझ पुत्र विश्वनाथ ने गांव के ही फूलचंद पर नाली का पानी रोकने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई। वहीं हसनपुर पहाड़ापुर निवासी पूनम पत्नी भरतलाल ने गांव की ही प्रियंका सिंह पर दीवार गिरवाने का आरोप लगाया।

दोनों मामलों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम गठित कर निष्पक्ष जांच और शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने शिकायतों के त्वरित समाधान पर दिया जोर

जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने अधिकारियों से कहा कि थाना समाधान दिवस का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में खेत में पशु घुसने को लेकर खूनी संघर्ष: एक ही परिवार के तीन लोग घायल, आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

सहादतगंज में परंपरागत रूप से मनाया जाएगा मोहर्रम

थाना समाधान दिवस के दौरान आगामी मोहर्रम को लेकर भी विशेष चर्चा की गई। जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय, उपजिलाधिकारी रामनगर आनंद तिवारी तथा क्षेत्राधिकारी रामनगर गरिमा पंत ने कस्बा सहादतगंज के दोनों पक्षों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर मोहर्रम आयोजन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मोहर्रम के अवसर पर मजलिस, ताजिया और जुलूस पूर्व निर्धारित एवं परंपरागत तरीके से ही आयोजित किए जाएंगे। किसी भी प्रकार की नई परंपरा शुरू करने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने सभी पक्षों से आपसी सौहार्द और शांति बनाए रखने की अपील की।

शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील

पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि मोहर्रम के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना सभी की साझा जिम्मेदारी है। किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना पर ध्यान न देने तथा प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई।

यह भी पढ़ें  Barabanki: पिता की डांट से आहत युवक ने उठाया खतरनाक कदम, समय रहते बची जान

इस अवसर पर तहसीलदार भूपेंद्र विक्रम सिंह, प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक रामनगर अरुण प्रताप सिंह, राजस्व निरीक्षक सतीश कुमार श्रीवास्तव सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

रिपोर्ट – नूर मोहम्मद 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

9710
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई