Barabanki

बाराबंकी में दलित रिक्शा चालक की बेरहमी से पिटाई: दबंगों ने लोहे की रॉड और बांस से किया हमला, एससी/एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज

SHARE:

बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते दलित रिक्शा चालक की लोहे की रॉड और बांस से पिटाई का मामला सामने आया है।

पुलिस ने एससी/एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 16 मई 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के सुबेहा थाना क्षेत्र अंतर्गत पूरे अमृत मजरे शुकुलपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दलित रिक्शा चालक की बेरहमी से पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

पीड़ित युवक की शिकायत पर पुलिस ने एससी/एसटी एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: पुलिस की एक FIR और उजड़ गया हँसता-खेलता परिवार! 8 साल की बच्ची को बनाया आरोपी, सदमे में पूर्व बीडीसी सदस्य की मौत, परिजनों का अंतिम संस्कार से इंकार

लोहे की रॉड और बांस से मारपीट का आरोप

पीड़ित मंगली पुत्र हरिपाल निवासी पूरे अमृत मजरे शुकुलपुर के अनुसार वह 15 मई 2026 को दोपहर करीब 1:30 बजे रिक्शा लेकर जा रहा था। इसी दौरान गांव के ही अखिलेश, गुड्डू और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति चार पहिया वाहन से वहां पहुंचे।

पीड़ित का आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर लोहे की रॉड और बांस से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

मारपीट के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

घायल युवक का सीएचसी में कराया गया उपचार

घटना में घायल मंगली को परिजन तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगढ़ लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार किया गया।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में हीट वेव अलर्ट: DM ईशान प्रताप सिंह ने जारी की एडवाइजरी, दोपहर 12 से 3 बजे तक घर से निकलने से बचने की अपील

पीड़ित को शरीर पर कई गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद परिवार में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

पुलिस ने एससी/एसटी एक्ट में दर्ज किया मुकदमा

घटना के बाद पीड़ित ने सुबेहा थाना पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने एससी/एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

प्रभारी निरीक्षक बेचू सिंह यादव ने बताया कि घायल युवक का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

गांव में तनाव, पुलिस जांच में जुटी

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी के पैकौली गांव में विकास कार्यों पर उठे सवाल: बंद पड़े सामुदायिक शौचालय को लेकर ग्रामीणों का BDO ऑफिस पर प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

स्थानीय लोगों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

22107
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई