Barabanki

बाराबंकी में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का औचक निरीक्षण: खाद वितरण में गड़बड़ी व उर्वरक वितरण रजिस्टर में मिली खामियां; सचिव को लगाई फटकार

SHARE:

बाराबंकी में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने साधन सहकारी समिति प्यारेपुर सरैया और किसान सेवा केंद्र सफदरगंज का निरीक्षण किया।

खाद वितरण में गड़बड़ी, रजिस्टर में आधार और हस्ताक्षर न मिलने पर सचिव को फटकार लगाई।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 11 मई 2026

उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सोमवार को बाराबंकी जिले में साधन सहकारी समिति प्यारेपुर सरैया और नवीन खुशहाली किसान सेवा केंद्र, सफदरगंज का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने उर्वरकों की उपलब्धता, वितरण व्यवस्था और किसानों को दी जा रही सुविधाओं की गहन समीक्षा की। इस दौरान परिसर में फैली गंदगी और वितरण रजिस्टर में अनियमितताएं मिलने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में SDM पर भ्रष्टाचार और भूमाफियाओं से सांठगांठ के आरोप: किसानों ने तहसील घेरी, EOW जांच और नार्को टेस्ट की मांग

खरीफ सीजन को लेकर सरकार सतर्क, किसानों तक समय पर पहुंचे खाद

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए समिति पर उपलब्ध यूरिया और अन्य उर्वरकों की स्टॉक स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि किसानों को समय पर और पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। किसी भी स्थिति में उर्वरकों की कालाबाजारी या कृत्रिम कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मंत्री ने कहा कि सहकारी समितियों और किसान सेवा केंद्रों पर पारदर्शी वितरण व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

गंदगी और रिकॉर्ड में लापरवाही पर सचिव को चेतावनी

निरीक्षण के दौरान कृषि मंत्री ने साधन सहकारी समिति परिसर में फैली गंदगी पर नाराजगी जताई। इसके अलावा उर्वरक वितरण पंजिका में किसानों के आधार कार्ड नंबर और हस्ताक्षर दर्ज न होने पर भी उन्होंने कड़ी आपत्ति दर्ज की।

यह भी पढ़ें  Gujrat News: दवा खाकर से'क्स करता था पति, बीवी ने चूहे मार दवा खिलाकर मार डाला; लेकिन...एक गलती से खुल गया भेद

मंत्री ने समिति सचिव विनोद कुमार वर्मा को फटकार लगाते हुए व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार लाने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं और खाद वितरण प्रक्रिया में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सफदरगंज के किसान सेवा केंद्र का भी किया निरीक्षण

इसके बाद कृषि मंत्री ने नवीन खुशहाली किसान सेवा केंद्र, सफदरगंज पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों को मिल रही सुविधाओं, उर्वरकों की उपलब्धता और वितरण प्रक्रिया की जानकारी ली तथा अधिकारियों को पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में रहस्यमय तरीके से युवती लापता: परिजनों ने युवक समेत 6 पर बहला-फुसलाकर भगाने का लगाया आरोप, मुकदमा दर्ज

कई अधिकारी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान अपर निदेशक कृषि रक्षा आशुतोष मिश्र, उप निदेशक कृषि धीरेंद्र सिंह, जिला कृषि अधिकारी राजित राम वर्मा सहित कई विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

रिपोर्ट – नूर मोहम्मद 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

12018
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?