Barabanki

Barabanki: अफीम की खेती का DM-SP ने किया निरीक्षण, किसानों से संवाद कर दिए अहम निर्देश

SHARE:

Barabanki: जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने अफीम की खेती का निरीक्षण किया।

किसानों से संवाद कर उत्पादन बढ़ाने और सुरक्षित प्रक्रिया अपनाने के निर्देश दिए।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 02 अप्रैल 2026

बाराबंकी जनपद के तहसील नवाबगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मेंहदीपुर मजरे हरख में जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी एवं पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने पोस्ता/अफीम की खेती का स्थलीय निरीक्षण किया।

इस दौरान अधिकारियों ने खेतों में पहुंचकर किसानों से सीधे संवाद किया और खेती से जुड़े लाभ व चुनौतियों की जानकारी ली।

जनपद में 5000 से अधिक किसान कर रहे अफीम की खेती

निरीक्षण के दौरान जिला अफीम अधिकारी ने जानकारी दी कि जनपद में कुल 5038 किसान अफीम की खेती कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें  Barabanki: मोटरसाइकिल गिरने पर नाबालिग की बेरहमी से पिटाई, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती; कार्रवाई न होने का आरोप

इनमें से 4269 किसान सीपीएस पद्धति के तहत प्रति किसान लगभग 5 एयर भूमि पर खेती कर रहे हैं, जबकि 769 किसान पारंपरिक चीरा विधि से करीब 1 एयर भूमि पर उत्पादन कर रहे हैं।

किसानों को आधुनिक तकनीक अपनाने की सलाह

जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने किसानों से संवाद करते हुए कहा कि अफीम की खेती आय का एक महत्वपूर्ण स्रोत है।
उन्होंने किसानों को आधुनिक तकनीकों को अपनाने, उत्पादन की गुणवत्ता सुधारने और अधिक लाभ अर्जित करने के लिए प्रेरित किया।

साथ ही प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।

यह भी पढ़ें  Bahraich News: 12 साल के मासूम को जबड़े में दबोचकर पटखनी देता रहा मगरमच्छ, मदद की जगह वीडियो बनाते रहे ग्रामीण, 7 घंटे बाद इस हालत में मिला शव....Video

सुरक्षित भंडारण और पारदर्शिता पर जोर

पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने अफीम के संग्रहण, भंडारण और अवशेष निस्तारण की प्रक्रिया को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संचालित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और नियमों के अनुरूप होनी चाहिए।

अधिकारियों और किसानों की मौजूदगी में हुआ कार्यक्रम

इस मौके पर संबंधित विभागीय अधिकारी और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान प्रशासन और किसानों के बीच सीधा संवाद स्थापित होने से कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

संबंधित खबरें
Barabanki: हरख ब्लॉक बना भ्रष्टाचार का अड्डा – सरकारी दफ्तर में प्राइवेट आदमी कर रहे वसूली, जनता को लगवाए जा रहे चक्कर; बिना “चढ़ावे” नहीं हो रहे छोटे-छोटे काम,

Read more

यह भी पढ़ें  Barabanki: दबंगों ने दलित पूर्व प्रधान को लात-घूंसो से पीटा, धारदार हथियार से भी हमले का आरोप; थाने पर नहीं हुई सुनवाई, एसपी से न्याय की गुहार
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

23000
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई