Barabanki

Barabanki: नवरात्रि पर SDM के निर्देश पर टूटी खाद्य विभाग की नींद, कई प्रतिष्ठानों पर मारा छापा; कुट्टू आटा-साबूदाना समेत 5 नमूने लिए गए

SHARE:

Barabanki: नवरात्रि से पहले एसडीएम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई।

कुट्टू आटा, साबूदाना समेत 5 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। 15 दुकानों का निरीक्षण, सुधार नोटिस जारी।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 25 मार्च 2026

नवरात्रि पर्व के मद्देनज़र खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जनपद में व्रत में उपयोग होने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के लिए सघन अभियान चलाया। यह कार्रवाई आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देश पर की गई।

उप जिलाधिकारी सदर तहसील बाराबंकी के निर्देशन और सहायक आयुक्त खाद्य-।। शैलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में 25 मार्च 2026 को यह छापामार अभियान संचालित किया गया।

15 दुकानों का निरीक्षण, 5 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए

अभियान के दौरान जनपद के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 15 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान व्रत में उपयोग होने वाले खाद्य पदार्थों के 5 नमूने जांच के लिए एकत्र किए गए।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में 4 मौतों के बाद फूटा जनता का गुस्सा: NH-727 पर शव रखकर प्रदर्शन, CM योगी को मौके पर बुलाने की मांग
लिए गए नमूनों का विवरण:
  • अमित इंटरप्राइजेज, गल्ला मंडी (नवाबगंज) – साबूदाना (खुला)
  • हर्ष किराना स्टोर, गल्ला मंडी – कुट्टू आटा
  • ओम इंटरप्राइजेज, गल्ला मंडी – छुआरा
  • गोपाल ट्रेडर्स, गल्ला मंडी – साबूदाना
  • जय ट्रेडर्स, गल्ला मंडी – किशमिश

एक्सपायरी डेट और गुणवत्ता को लेकर लोगों को किया गया जागरूक

निरीक्षण के दौरान पैकेट बंद फलाहारी खाद्य पदार्थों की एक्सपायरी डेट, निर्माता का विवरण और गुणवत्ता मानकों की जांच की गई।

खाद्य विभाग की टीम ने आम जनता को भी जागरूक करते हुए सलाह दी कि व्रत के दौरान उपयोग होने वाले खाद्य पदार्थ खरीदते समय उनकी गुणवत्ता, पैकिंग और एक्सपायरी डेट अवश्य जांचें।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में नेशनल हाईवे पर चार वाहनों की भीषण टक्कर, रोडवेज बस के 6 यात्री घायल; मुंबई जा रहे मजदूरों में मची चीख-पुकार

दुकानदारों को जारी किए गए सुधार नोटिस

जांच के दौरान जिन दुकानों में कमियां पाई गईं, उन्हें सुधार नोटिस जारी किया गया। खाद्य कारोबारियों को निर्देश दिए गए कि वे खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अभियान में शामिल अधिकारी

इस कार्रवाई में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नीरद पांडेय के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरुण कुमार, भगौती प्रसाद, पल्लवी तिवारी, अर्शी फारूकी, सलिल सिंह और डॉ. अंकिता यादव शामिल रहे।

मिलावटी खाद्य पदार्थों पर सख्ती जारी रहेगी

खाद्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान मिलावटी और घटिया खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए इस तरह के अभियान लगातार चलाए जाएंगे, ताकि लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री मिल सके।

यह भी पढ़ें  Bahraich News: 12 साल के मासूम को जबड़े में दबोचकर पटखनी देता रहा मगरमच्छ, मदद की जगह वीडियो बनाते रहे ग्रामीण, 7 घंटे बाद इस हालत में मिला शव....Video

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

यह भी देखें 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

20128
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई