Barabanki

Barabanki: ‘एक्वा पाम आयलैंड’ पर बड़ी कार्रवाई, बुलडोजर चलवाकर ‘टूरिस्ट स्पॉट’ को प्रशासन ने कराया खाली…जाने वजह

SHARE:

Barabanki: फतेहपुर तहसील के सैंदर गांव में अवैध रूप से संचालित ‘एक्वा पाम आयलैंड’ पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई।

पुलिस और राजस्व टीम ने कब्जा हटाकर तालाब को खाली कराया।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 24 मार्च 2026

जिले की फतेहपुर तहसील के ग्राम सैंदर में अवैध रूप से संचालित ‘एक्वा पाम आयलैंड’ पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए मंगलवार को पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीम के साथ पूरे परिसर को खाली करा दिया।

यह कार्रवाई नायब तहसीलदार अंकिता पांडेय की निगरानी और कोतवाल बेचू सिंह यादव की मौजूदगी में की गई। प्रशासन द्वारा पहले ही टापू पर कब्जा जमाए लोगों को दो दिन का समय दिया गया था, जिसके बाद यह कार्रवाई अमल में लाई गई।

यह भी पढ़ें  Barabanki: तेज़ रफ़्तार डंपर ने होमगार्ड जवान को रौंदा, लखनऊ ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत

 

मछली पालन के नाम पर बना दिया गया था टूरिस्ट स्पॉट

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वर्ष 2022-23 में यह तालाब केवल मछली पालन के उद्देश्य से डिकोलिया गांव निवासी शिवराज रावत को पट्टे पर दिया गया था।

लेकिन मछली पालन की आड़ में यहां एक अवैध टूरिस्ट स्पॉट विकसित कर लिया गया। पिछले दो वर्षों से यहां होटल, वाटर बोटिंग, पार्क और अन्य मनोरंजन सुविधाएं संचालित की जा रही थीं।

एंट्री फीस के नाम पर वसूले जा रहे थे पैसे

बताया जा रहा है कि ‘एक्वा पाम आयलैंड’ में प्रवेश के लिए प्रति व्यक्ति 100 रुपये तक की वसूली की जा रही थी। बिना किसी वैध अनुमति के यह पूरा व्यवसाय खुलेआम संचालित हो रहा था।

यह भी पढ़ें  Barabanki: सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी और गैस की किल्लत से उपभोक्ता परेशान, एजेंसियों पर लग रही लंबी कतारें

इससे न सिर्फ सरकारी नियमों का उल्लंघन हो रहा था, बल्कि राजस्व को भी नुकसान पहुंच रहा था।

SDM का सख्त संदेश—अब कोई हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं

एसडीएम कार्तिकेय सिंह ने स्पष्ट किया कि सैंदर का तालाब अब भूमि प्रबंधक समिति को सौंप दिया गया है और इस पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा या हस्तक्षेप पूरी तरह गैरकानूनी माना जाएगा।

उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में यदि कोई भी व्यक्ति यहां अवैध गतिविधि करता पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अवैध कब्जों पर लगातार जारी रहेगा अभियान

प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि जिले में इस तरह के अवैध कब्जों और बिना अनुमति संचालित व्यवसायों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: बाराबंकी-फतेहपुर मार्ग पर दिल दहलाने वाला हादसा, नशे में धुत कार चालक ने बुजुर्ग साइकिल सवार को कुचला; एक किमी तक घसीटा
यह भी देखें 

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

1828
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?