Barabanki

Barabanki News: तेज़ रफ़्तार डंपर ने बाइक सवार युवकों को रौंदा, एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

SHARE:

Barabanki News: सड़क हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

कुर्सी थाना क्षेत्र में लखनऊ–महमूदाबाद मार्ग पर तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल। पुलिस ने डंपर की पहचान कर कार्रवाई शुरू की।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 07 फरवरी 2026

बाराबंकी जिले के कुर्सी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। लखनऊ–महमूदाबाद मार्ग पर कपूर कोल्ड स्टोर के पास तेज रफ़्तार डंपर ने आगे चल रही बाइक को पीछे से ज़ोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए ले जाते समय एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।

 

यह भी पढ़ें  Barabanki: निंदूरा में 121.87 करोड़ की लागत से बनेगा मल्टीपरपज सीड स्टोर एवं डिसेमिनेशन सेंटर, विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा ने किया शिलान्यास

टिकैतगंज जा रहे थे बाइक सवार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुर्सी कस्बे के नई बस्ती मोहल्ला निवासी गुड्डू (25 वर्ष) अपने गांव के ही साथी इब्राहिम के साथ बाइक से टिकैतगंज जा रहा था। जब दोनों कपूर कोल्ड स्टोर के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ़्तार डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

 

एक की मौत, दूसरा जिला अस्पताल में भर्ती

डंपर की टक्कर से दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही गुड्डू की मौत हो गई, जबकि इब्राहिम का इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: जिला अस्पताल को मिली बड़ी सौगात, DM ने किया नव निर्मित पंजीकरण भवन व जन औषधि केंद्र का उद्घाटन

 

डंपर की पहचान, कार्रवाई में जुटी पुलिस

इस संबंध मे थाना प्रभारी कृष्णकांत सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हुई है और दूसरा गंभीर रूप से घायल है। दुर्घटना करने वाले डंपर की पहचान कर ली गई है और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

तेज रफ़्तार भारी वाहनों से लोगों में आक्रोश

स्थानीय लोगों का कहना है कि लखनऊ–महमूदाबाद मार्ग पर तेज़ रफ़्तार भारी वाहनों के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। इसके बावजूद गति नियंत्रण और यातायात सुरक्षा को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं, जिससे क्षेत्रवासियों में आक्रोश व्याप्त है।

यह भी पढ़ें  Barabanki Politics: विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सपा में मची भगदड़, पूर्व ब्लॉक प्रमुख तालिब नजीब उर्फ कोकब बसपा में शामिल

रिपोर्ट – ललित राजवंशी

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

4087
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई