Barabanki

Barabanki News: तेज़ रफ़्तार बाइक चालक ने घर के बाहर खेल रहे 4 वर्षीय मासूम को मारी टक्कर, हालत गंभीर

SHARE:

Barabanki News: तेज़ रफ़्तार बाइक चालक ने घर के बाहर खेल रहे 4 वर्षीय मासूम को मारी टक्कर

हैदरगढ़ क्षेत्र के बड़नापुर गांव में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 4 वर्षीय मासूम गंभीर घायल। चालक मौके से फरार, बच्चे को जिला अस्पताल रेफर किया गया।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 07 फरवरी 2026

बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बड़नापुर गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। घर के बाहर खेल रहे 4 वर्षीय मासूम बालक को तेज रफ़्तार बाइक चालक ने ज़ोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया, जबकि गंभीर रूप से घायल मासूम को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे।

यह भी पढ़ें  शाइस्ता अख्तर: सेवा, स्वावलंबन और महिला सशक्तिकरण की प्रेरक कहानी, बाराबंकी में समाजसेवा के क्षेत्र में बनाई अलग पहचान

 

घर के बाहर खेलते समय हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पूरे दरियांव सिंह का पुरवा मजरा, बड़नापुर गांव निवासी रामचन्द्र का 4 वर्षीय पुत्र रियांश घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान वह अचानक सड़क पर आ गया, तभी तेज रफ़्तार से आ रहे एक अज्ञात बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।

 

गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर

हादसे में रियांश गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन आनन-फानन में उसे निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगढ़ लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें  Barabanki: रामनगर में तेज़ रफ़्तार का कहर, तीन बाइकों की जोरदार भिड़ंत; दो सिपाहियों व महिला समेत 6 घायल, हालत गंभीर

Barabanki News: तेज़ रफ़्तार बाइक चालक ने घर के बाहर खेल रहे 4 वर्षीय मासूम को मारी टक्कर, हालत गंभीर

डॉक्टरों ने नाजुक बताई हालत

सीएचसी हैदरगढ़ में तैनात चिकित्सक डॉ. गौरव सिंह ने बताया कि मासूम के सिर में गंभीर चोट आई है। वह बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया था। फिलहाल जिला अस्पताल में उसका इलाज जारी है।

 

परिजनों में दहशत, पुलिस कार्रवाई की मांग

घटना के बाद से परिजनों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने तेज़ रफ़्तार वाहनों पर रोक लगाने और फरार बाइक चालक के खिलाफ़ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को कहना है कि घटना की सूचना मिल गई है और मामले की जांच की जा रही है।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

संबंधित खबरें
Barabanki News: सरकारी ज़मीन पर अवैध प्लाटिंग के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, HM ग्रीन सिटी के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, मचा हड़कंप

Read more

यह भी पढ़ें  Barabanki: शादी समारोह से छात्र की बाइक चोरी, CCTV में क़ैद हुए चोर; फिर भी सुराग नहीं लगा सकी पुलिस
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

22928
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई