Barabanki

UP News: कोबरा सांप के साथ स्टंट कर रहा था अधेड़, अचानक बिगड़ा नाग देवता का मूड और फिर….

SHARE:

UP News:

रामपुर के बिलासपुर तहसील में खेत में कोबरा सांप से स्टंट करना एक अधेड़ को भारी पड़ गया। सांप के हाथ, कान और गर्दन पर काटने से जहर फैला और अस्पताल में इलाज के दौरान अधेड़ की मौत हो गई।

UP News

रामपुर, उत्तर प्रदेश।

उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले की बिलासपुर तहसील अंतर्गत पिपलिया गोपाल गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां कोबरा सांप से स्टंट करना एक अधेड़ को भारी पड़ गया। सांप के काटने से अधेड़ की हालत बिगड़ गई और अस्पताल ले जाने के बाद भी उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

घटना 14 जनवरी 2026 की बताई जा रही है। मृतक की पहचान गजराज सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, गजराज सिंह अपने खेत पर गए थे, जहां उन्हें एक कोबरा सांप दिखाई दिया। उन्होंने सांप को पकड़ लिया और उसे लेकर तरह-तरह के खतरनाक करतब दिखाने लगे। इस दौरान मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

यह भी पढ़ें  Barabanki: "नहीं धड़क रहा गर्भस्थ शिशु का दिल" - सरकारी डॉक्टर ने झूठ बोल कर गर्भवती महिला को किया रेफर, प्राइवेट जांच में सब नॉर्मल निकला, पीड़ित ने सीएम योगी से की शिकायत

 

नहीं मानी ग्रामीणों की सलाह

ग्रामीणों ने गजराज सिंह को कई बार सांप से दूर रहने और स्टंट न करने की सलाह दी, लेकिन उन्होंने किसी की बात नहीं मानी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, खुद को बहादुर साबित करने के लिए गजराज सिंह ने सांप को गले में लपेट लिया और गांव की तरफ चल पड़े। शेखी बघारने के लिए वो बार-बार आवाज लगाने लगे- “ऐसा भी कोई वीर है दुनिया में?”। इसी दौरान खतरनाक कोबरा सांप ने उन्हें हाथ, कान और गर्दन में काट लिया।

UP News: A middle-aged man was performing stunts with a cobra snake when suddenly the snake's mood changed, and then...

शरीर में जहर फैलने से हुई मौत

सांप के काटते ही गजराज सिंह की हालत तेजी से बिगड़ने लगी। परिजन और ग्रामीण उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन शरीर में जहर फैलने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें  Barabanki: जमीन पर कब्जेदारी को लेकर दो पक्ष आमने-सामने, लाठी-डंडों से मारपीट का VIDEO वायरल; दोनों ने लगाए गंभीर आरोप

 

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल 

वही, घटना की सूचना पर वन विभाग की टीम भी गांव पहुंची और कोबरा सांप को सुरक्षित पकड़कर अपने साथ ले गई। इस घटना के बाद गजराज सिंह के परिवार में मातम पसरा हुआ है, और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। यह हादसा एक बार फिर चेतावनी देता है कि जंगली और विषैले जीवों के साथ लापरवाही और स्टंट जानलेवा साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: दीवार में सेंध लगाकर घर में घुसे बेख़ौफ़ चोर, 70 लीटर मेंथा ऑयल, जेवरात और 12 हजार की नकदी ले उड़े; जांच में जुटी पुलिस

रिपोर्ट – तासीन मो0 फैय्याज खान

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

23292
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?