Barabanki

Barabanki: उप परिवहन आयुक्त ने संभाली सड़क सुरक्षा अभियान की कमान, 96 वाहन चालकों के काटे गए चालान

SHARE:

Barabanki:

बाराबंकी में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत परिवहन विभाग का विशेष अभियान। उप परिवहन आयुक्त के नेतृत्व में बिना हेलमेट, सीटबेल्ट, ब्लैक फिल्म व शराब पीकर वाहन चलाने पर 96 चालान।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत बाराबंकी में यातयात नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के लिए परिवहन विभाग ने शुक्रवार को विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया। इस अभियान में उप परिवहन आयुक्त जोन राजकुमार सिंह स्वयं प्रवर्तन दल के साथ मैदान में उतरे और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर्व कार्रवाई की।

 

नगर क्षेत्र के पटेल चौराहे पर चलाए गए इस अभियान का नेतृत्व उप परिवहन आयुक्त राजकुमार सिंह ने किया। उनके साथ संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) अयोध्या विश्वजीत सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) अंकिता शुक्ला, यात्री एवं मालकर अधिकारी रवि चंद्र त्यागी और यातायात प्रभारी राम यतन यादव की संयुक्त टीम मौजूद रही।

यह भी पढ़ें  Barabanki: लेखपाल-कानूनगो की मौजूदगी में दबंगों ने दलित किसान पर चढ़ाया ट्रैक्टर, जिला अस्पताल में मौत जिन्दगी के बीच झूल रहा पीड़ित

Barabanki: उप परिवहन आयुक्त ने संभाली सड़क सुरक्षा अभियान की कमान, 96 वाहन चालकों के काटे गए चालान

 

96 वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई

अभियान के दौरान बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, वाहनों पर ब्लैक फिल्म और शराब पीकर वाहन चलाने जैसे मामलों पर विशेष ध्यान दिया गया। चेकिंग के दौरान एक दोपहिया वाहन चालक का ब्रेथ एनालाइजर से परीक्षण किया गया, जिसमें अल्कोहल स्तर निर्धारित सीमा से अधिक पाए जाने पर उसका चालान किया गया।

इसके अलावा, बीच सड़क सवारी बैठाते पाए गए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस के चालक और परिचालक को कड़ी फटकार लगाते हुए चालान किया गया। अभियान के दौरान कुल 96 वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में शिक्षकों को मिली बड़ी सौगात: CM योगी की कैशलेस चिकित्सा योजना शुरू, DBT की नई किस्त और SBI का स्पेशल सैलरी पैकेज लॉन्च

उप परिवहन आयुक्त की अपील

इस मौके पर उप परिवहन आयुक्त राजकुमार सिंह ने आमजन से अपील की कि वे सड़क पर वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें और यातायात नियमों का पालन कर दुर्घटनाओं से बचाव व जीवन रक्षा सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक की सहभागिता से ही सुरक्षित यातयात व्यवस्था संभव है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: कोर्ट के आदेश पर यूनियन बैंक के शाखा प्रबंधक व कैशियर समेत तीन पर धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

19415
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई