Barabanki

UP News: पुलिस की वर्दी पहनकर युवती से रचाई शादी, दहेज में ली लाखों की रकम, जाने किस गलती से हुआ फ़र्ज़ी दरोगा का भंडाफोड़

SHARE:

UP News:

यूपी के आजमगढ़ जिले की पुलिस ने एक ऐसे फ़र्ज़ी दरोगा को गिरफ्तार किया है, जो पुलिस की वर्दी पहनकर लोगो से ठगी करता था। जालसाज़ ने खुद को दरोगा बताकर एक युवती से शादी भी रचा डाली। लेकिन यही गलती उसे उस वक़्त भारी पड़ गयी जब युवती की शिकायत के बाद असली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पढ़े पूरी ख़बर विस्तार से

UP News

आजमगढ़, उत्तर प्रदेश।

यूपी के आजमगढ़ ज़िले की पुलिस ने एक ऐसे फर्जी दरोगा को अरेस्ट किया है, जो यूपी पुलिस की वर्दी पहनकर लोगो को गुमराह करता था। खुद को दरोगा बताकर उसने एक युवती से शादी भी रचा डाली थी। युवती की शिकायत के बाद हुई जांच में सामने आया कि आरोपी का पुलिस विभाग से कोई संबंध नहीं है। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

 

क्या है पूरा मामला

निजामाबाद थाना क्षेत्र के मिठ्ठनपुर हादीअली गांव निवासी पीड़िता काजल यादव ने चार सितंबर 2025 को शिकायत दर्ज कराई थी कि अहरौला थाना क्षेत्र के मड़ना गांव निवासी आरोपी प्रदीप यादव ने स्वयं को पीएसी सिपाही व उप-निरीक्षक बताकर 16 फरवरी 2022 को उससे विवाह किया।

शादी के दौरान लगभग आठ लाख रुपये, सोने के आभूषण और घरेलू सामान दहेज में लिया गया। बाद में अतिरिक्त दहेज व वाहन की मांग को लेकर प्रताड़ित किया गया। इसके अलावा आरोपी ने यूपीएसआई 2023 में चयन का झांसा देकर मेडिकल के नाम पर एक लाख रुपये और ले लिए।

पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार

निजामाबाद थाना प्रभारी हीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि युवती की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुवन कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल के पर्यवेक्षण में की गई जांच में सामने आया कि आरोपी का पुलिस विभाग से कोई संबंध नहीं है।

वो लोगो को गुमराह कर ठगी करने के लिए पुलिस की वर्दी का इस्तेमाल करता था। शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी पुलिस की वर्दी पहनकर पीड़िता को धमकाने आया है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जाल बिछाया और आरोपी प्रदीप यादव को गिरफ्तार कर लिया।

 

यह भी पढ़ें  Barabanki: पंडित सुंदरलाल दीक्षित की तीसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, कवि सम्मेलन एवं खिचड़ी भोज का आयोजन, कई मंत्री, विधायक और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद।
जेल भेजा गया आरोपी

आरोपी के कब्जे से उप-निरीक्षक की वर्दी, फर्जी आई-कार्ड, नियुक्ति व ज्वाइनिंग लेटर सहित भारी मात्रा में कूटरचित दस्तावेज बरामद किए गए हैं। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अच्छी शादी और पैसों के लालच में फर्जी सिपाही व दरोगा के पहचान पत्र और नियुक्ति पत्र तैयार कराए थे। वह स्वयं को प्रयागराज के थाना कर्नलगंज में तैनात बताकर और पुलिस वर्दी पहनकर लोगों को गुमराह करता रहा। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।

रिपोर्ट – नौमान माजिद

यह भी पढ़ें  Barabanki News: जैदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई! दुकानों के शटर काटकर चोरी करने वाले गैंग का भंडाफोड़, 4 अंतरजनपदीय शातिर चोर गिरफ्तार

यह भी पढ़ें..

 

यह भी पढ़ें  Barabanki News: नहर में बहता मिला अज्ञात बुजुर्ग महिला का शव, इलाक़े में सनसनी; पहचान के लिए पुलिस ने जारी किया मोबाइल नंबर

 

 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

23292
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?