Barabanki

Barabanki: सड़क हादसे में घायल भाजपा नेता के भतीजे की इलाज के दौरान मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

SHARE:

Barabanki:

बीते 12 दिसम्बर को शहीद पथ लखनऊ पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बुरी तरह घायल बाराबंकी के मसौली थाना क्षेत्र के कस्बा शहाबपुर निवासी भाजपा नेता शशि भुर्जी के भतीजे नितिन की इलाज के दौरान मौत हों गई। पढ़ें पूरी खबर विस्तार से

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।

एक सप्ताह पूर्व लखनऊ के शहीद पथ पर अज्ञात वाहन की चपेट मे आने से बुरी तरह घायल हुए शहाबपुर कस्बा निवासी भाजपा नेता शशि भुर्जी के भतीजे नितिन की इलाज के दौरान मौत हो गयी। युवक की असामयिक मौत की खबर मिलते की परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

 

जानकारी के अनुसार मसौली थाना क्षेत्र के कस्बा शहाबपुर निवासी भाजपा नेता शशी भुर्जी के भतीजे नितिन गुप्ता (22 वर्ष) को 12 दिसंबर को लखनऊ में जिम जाते समय रात्रि में शहीद पथ पर सम्मिट बिल्डिंग के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी थी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।

यह भी पढ़ें  Barabanki: लाखों खर्च के बाद भी "सफेद हाथी" बना सामुदायिक शौचालय, खुले में शौच जाने को मजबूर महिलाएं व युवतियां

मौके पर पहुंची डायल 112 की सूचना पर परिजनों ने उसे इलाज के लिए हिन्द मेडिकल इंस्टिट्यूट सफेदाबाद में एडमिट कराया था। जहां स्वास्थ्य लाभ होने के बाद परिजन उसे अपने घर लेकर चले आये थे।

कल अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे पुनः हिन्द मेडिकल इंस्टिट्यूट सफेदाबाद में एडमिट कराया, जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक दो भाइयों में नितिन सबसे बड़ा था। नितिन की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में जहां कोहराम मच गया, वही पूरे कस्बे के लोग भी स्तब्ध रह गए।आज शनिवार को पैतृक गांव में उसका अंतिम संस्कार किया गया।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में नाबालिग किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का लगाया आरोप

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

यह भी पढ़ें..

संबंधित खबरें
एलजी ने सेवानिवृत्त होने वाले दिल्ली पुलिस कर्मियों के लिए मानद रैंक अपग्रेड को मंजूरी दे दी

Read more

यह भी पढ़ें  Barabanki: अमरूद के पेड़ से लटके मिले प्रेमी-प्रेमिका के शव, इलाक़े में फैली सनसनी; मामले की जांच में जुटी पुलिस
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

19415
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई