रामनगर-बाराबंकी।
रामनगर विधानसभा अंतर्गत देव लॉन में कांग्रेस प्रत्याशी तनुज पुनिया के समर्थन में आयोजित इंडिया गठबंधन की बैठक में उत्तरप्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री नकुल दुबे ने 2024 लोकसभा चुनाव को धर्मयुद्ध बताते हुए भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने इलेक्टोरल बांड को लेकर भी मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर गठबंधन प्रत्याशी को जिताने की अपील की।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष मो0 मोहसिन एवं सपा जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज की अध्यक्षता में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री नकुल दुबे ने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव धर्म युद्ध का है। पूंजीपतियों से चंदा लेकर मौत का सौदा करने वाली भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए हम सभी को एकजुट होना होगा। प्रत्याशी तनुज पुनिया ने कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही बुढ़वल चीनी मिल शुरु होगी और किसानों का कर्जा माफ किया जाएगा। पूर्व सांसद डॉ पीएल पुनिया ने कहा कि भाजपा संविधान बदल कर प्रजातंत्र खत्म करना चाहती है। प्रजातंत्र बचाने के लिए सभी पार्टियों ने इंडिया गठबंधन बनाया है। आप सभी लोग गठबंधन के प्रत्याशियों को जिताकर प्रजातंत्र को बचाने का काम कीजिए।
पूर्व मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने कहा कि बाराबंकी देवा महादेवा की पावन धरती है। इसी धरती ने 6 विधायक समाजवादी पार्टी को दिया। यहां की जनता का सम्मान करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी तीन मंत्री बनाए। रामनगर विधानसभा से मेरा पारिवारिक नाता है। यहां के हर एक घर में समाजवादी कार्यकर्ता है। इसलिए इस बार इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी तनुज दुनिया को भारी मतों से विजई बनाएं। रामनगर विधायक फरीद महफूज किदवई, पूर्व सांसद रामसागर रावत, पूर्व विधायक रतनलाल राव, राम गोपाल रावत, पूर्व एमएलसी राजेश यादव ने भी कार्यकर्ताओं से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को जिताने की अपील की।
लल्लन वर्मा द्वारा आयोजित इंडिया गठबंधन की संयुक्त बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा, नेकचंद्र त्रिपाठी, अधिवक्ता बृजेश गौतम, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पूनम यादव, सौरभ पांडेय, संजीव मिश्रा, केडी खान, धनंजय सिंह, राम सिंह, जयसी राम यादव, गनेशी यादव, ग्राम प्रधान अनूप सिंह, अनिल यादव, प्रभात शुक्ला, रवि पांडेय, अमित त्रिवेदी, रामगोपाल शर्मा, बीडी खान सहित भारी संख्या में सपा व कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यह भी पढ़े : Barabanki News: आग का गोला बना भूसे से लदा हाफ डाला, शार्ट सर्किट की जतायी जा रही आशंका
रिपोर्ट – निरंकार त्रिवेदी
Author: Barabanki Express
Barabanki Express News 24×7 is the most credible hindi news portal of District Barabanki. pls follow to get updates what's happening around ur City and District
Post Views: 767