केरल के तिरुवनंतपुरम ज़िले के पूनथुरा गांव के पास बीते सोमवार को कुछ मछुआरे मछली पकड़ रहे थे। इसी दौरान एक 13 फुट लंबी विशालकाय व्हेल शार्क, सीनर जाल में उलझ गई। जिससे उसके जीवन पर संकट खड़ा हो गया। लेकिन वहां मौजूद मछुआरों ने जब देखा कि व्हेल शार्क जाल में उलझ गयी है और संघर्ष कर रही है। तो उन्होंने सावधानी से जाल काटकर बड़ी जद्दोजहद के बाद व्हेल शार्क को वापस समुद्र की गहराई में धकेल दिया। गहरे पानी मे आते ही व्हेल शार्क पल भर में ही कुलांचे भरते हुए सबकी नजरों से ओझल हो गयी।
वाइल्डलाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया (डब्ल्यूटीआई) ने एक बयान में कहा कि मछुआरे बार्न्स बेनेडिक्ट ने लगभग 30 अन्य मछुआरों के सहयोग से बचाव का समन्वय किया। डब्ल्यूटीआई के अनुसार, यह बचाव केरल तट पर व्हेल शार्क के बचाव का 32वां मामला है। व्हेल शार्क को वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 की अनुसूची I के तहत संरक्षित किया गया है। डब्ल्यूटीआई ऐसे बचाव कार्यों में लगे मछुआरों को वित्तीय सहायता प्रदान करता है। क्योंकि शार्क को मुक्त करने के लिए उन्हें अपने महंगे जाल को काटना पड़ता है, जिससे उन्हें काफी नुकसान होता है।

Barabanki: LUCC कंपनी के जोनल हेड उत्तम सिंह राजपूत के मकान पर गरजा बाबा का बुलडोजर….देखे वीडियो
रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो आया सामने
सोमवार सुबह 9 बजे बचाव अभियान शुरू किया गया। मछुआरों की टीम 30 मिनट से भी कम समय में शार्क को वापस समुद्र में छोड़ने में सफल रही। इस रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो भी सामने आया है। जिसमे मछुआरों को व्हेल शार्क को वापस समुद्र में भेजने के लिए जद्दोजहद करते देखा जा सकता है।
देखे वीडियो
यह भी पढ़े : Barabanki: नशे में हुई कहासुनी के बाद युवक ने लाठी से पीट-पीटकर हिस्ट्रीशीटर को मार डाला, गांव में मचा हड़कंप
Author: Barabanki Express
शहर की हर गली से लेकर राजनीतिक गलियारों तक, शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक, और अपराध से लेकर समाज सेवा तक – बाराबंकी एक्सप्रेस लेकर आता है पल-पल की सच्ची और विश्वसनीय ख़बरें। हमारा मिशन है, आपकी आवाज़ बनना, आपकी समस्याओं को उठाना और आपको अपने शहर के हर पहलू से अवगत कराना। ज़मीनी रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ, बाराबंकी एक्सप्रेस है आपकी जानकारी का सच्चा साथी।
312
















