UP NEWS: 20 फीट लंबे विशालकाय अजगर को झटपट पेड़ पर चढ़ते देख कांप गयी लोगो की रूह…देखे वीडियो

 

बांदा-यूपी।
यूपी के बांदा ज़िले में करीब 20 फीट लंबे एक विशालकाय अजगर को फुर्ती के साथ पेड़ पर चढ़ते देख इलाके में दहशत फैल गयी। खेतों में काम कर रहे लोगो ने अजगर का पेड़ पर चढ़ते वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया जो अब तेज़ी से वायरल हो रहा है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम अजगर को पकड़ने के प्रयास में जुटी हुई है। वही भारी भरकम अजगर ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

यह भी पढ़े :   इंजेक्शन लगाते ही 03 साल के मासूम की मौत, परिजनों ने गलत इंजेक्शन लगाने का लगाया आरोप, अस्पताल संचालक हिरासत में

वायरल वीडियो बांदा ज़िले के पैलानी थाना क्षेत्र के अदरी गांव के जंगलों का बताया जा रहा है। जहां कुछ किसान और उनके बच्चों खेतों में काम कर रहे थे। अचानक उन्होंने विशालकाय अजगर को देखा और कौतूहल वश उसका पीछा किया। अपने भारी भरकम शरीर के बावजूद जब अजगर बड़ी फुर्ती से पेड़ पर चढ़ने लगा तो यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। इसी बीच वहां मौजूद किसी शख्स ने अपने मोबाइल फोन के कैमरे से इसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।

देखे वीडियो 

वीडियो में दिख रहे अजगर की फुर्ती देख लोग दहशत में है। जिन किसानों के खेत जंगल के पास है वो अपने खेतों में जाने से भी डर रहे है। वही गांव के लोग भी शाम होते ही अपने बच्चों और जानवरों को घरों में बंद कर रहे हैं। विशालकाय अजगर के खौफ ने इलाके के लोगो की नींद उड़ा रखी है। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम अजगर को रेस्क्यू करने की कोशिशों में जुटी हुई है। अब वायरल वीडियो में दिख रहे विशालकाय अजगर को पकड़ने में वन विभाग कितनी जल्दी कामयाब हो पता है। ग्रामीणों की सारी उम्मीदे इसी पर टिकी हुई है।
बस्ती में चंद लम्हो में नीलगाय को लील गया था अजगर
बीते साल यूपी के ही बस्ती जिले से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया था। इसमें विशालकाय अजगर (Python) को एक झटके में नीलगाय को शिकार बनाते देखा गया था। इस मंजर को देखकर आसपास मौजूद लोग सिहर उठे थे। ग्रामीणों ने नीलगाय को बचाने के लिए हर मुमकिन कोशिश की। उन्होंने नीलगाय को अजगर के चंगुल से छुड़ा भी लिया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। क्योंकि अजगर के मुंह से बाहर आने के बाद नीलगाय की मौत हो गई थी।
 
रिपोर्ट – नवल तिवारी

यह भी पढ़े :  भारतीय सेना में अग्निवीर की ट्रेनिंग पूरी कर वापस लौटे उत्कर्ष यादव का ढोल नगाड़ों से हुआ जोरदार स्वागत

Barabanki Express
यह भी पढ़ें  Barabanki: दबंगों ने लोहे की रॉड से हमला कर फोड़ा दूल्हे का सिर, भांजी से छेड़छाड़ का किया था विरोध, बहन और जीजा को भी पीटा, केस दर्ज
Author: Barabanki Express

शहर की हर गली से लेकर राजनीतिक गलियारों तक, शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक, और अपराध से लेकर समाज सेवा तक – बाराबंकी एक्सप्रेस लेकर आता है पल-पल की सच्ची और विश्वसनीय ख़बरें। हमारा मिशन है, आपकी आवाज़ बनना, आपकी समस्याओं को उठाना और आपको अपने शहर के हर पहलू से अवगत कराना। ज़मीनी रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ, बाराबंकी एक्सप्रेस है आपकी जानकारी का सच्चा साथी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!