Barabanki

Barabanki: LPG सिलेंडर को लेकर मचे हाहाकार के बीच सिलेंडर की कालाबाजारी, होटलों में हो रहा घरेलू गैस का इस्तेमाल; देखें वीडियो

SHARE:

Barabanki: LPG सिलेंडर को लेकर मचे हाहाकार के बीच सिलेंडर की कालाबाजारी, पूर्ति विभाग पर भी सवाल खड़े।

LPG सिलेंडर की भारी किल्लत के बीच कालाबाजारी के आरोप तेज हो गए हैं।

उपभोक्ताओं को गैस नहीं मिल रही, जबकि होटलों में घरेलू सिलेंडर का अवैध इस्तेमाल सामने आया है।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 28 मार्च 2026

बाराबंकी में इस समय घरेलू LPG सिलेंडर को लेकर हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक उपभोक्ताओं को एक सिलेंडर रिफिल कराने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।

ऑनलाइन बुकिंग कराने और OTP प्राप्त होने के बावजूद उपभोक्ताओं को कई-कई दिनों तक गैस एजेंसियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। कई मामलों में तो बिना सिलेंडर मिले ही मोबाइल पर “डिलीवरी पूरी होने” का मैसेज भी भेज दिया जा रहा है, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

कालाबाजारी के आरोप, एजेंसियों पर उठे सवाल

स्थानीय लोगों का आरोप है कि गैस एजेंसी संचालक खुलेआम घरेलू LPG सिलेंडर की कालाबाजारी कर रहे हैं। आम जनता को सिलेंडर देने में टालमटोल की जा रही है, जबकि दूसरी ओर अवैध रूप से सिलेंडरों की सप्लाई जारी है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: गला रेतकर युवक की निर्मम हत्या, गेहूं के खेत में मिली रक्तरंजित लाश; 12 मार्च को आने वाली थी बहन की बारात

स्थिति यह है कि आम उपभोक्ता जहां गैस के लिए परेशान हैं, वहीं दूसरी तरफ बड़े पैमाने पर सिलेंडरों की हेराफेरी की आशंका जताई जा रही है।

होटल में घरेलू LPG सिलेंडर का अवैध इस्तेमाल उजागर

ताजा मामला नगर क्षेत्र से सामने आया है, जहां कचहरी के सामने स्थित मस्जिद के पीछे गली में एक होटल — असलम बिरयानी कॉर्नर — पर घरेलू LPG सिलेंडर का उपयोग व्यावसायिक गतिविधियों में होते हुए पाया गया।

इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद पूर्ति विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि घरेलू गैस सिलेंडर का इस्तेमाल होटल में किया जा रहा है, जो नियमों का सीधा उल्लंघन है।

पूर्ति विभाग के दावे पर उठे सवाल

जिला पूर्ति अधिकारी का दावा है कि विभाग की टीम लगातार शहर में निरीक्षण कर रही है और कालाबाजारी तथा अवैध उपयोग पर नजर रखी जा रही है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: टोल कर्मियों के अभद्र व्यवहार पर फूटा भाकियू का गुस्सा, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा का किया घेराव

हालांकि, जब इस मामले को लेकर जिला पूर्ति अधिकारी राकेश तिवारी से बातचीत की गई, तो पहले उन्होंने इस आरोप को नकारने का प्रयास किया। लेकिन जब वीडियो का जिक्र किया गया, तो उन्होंने मामले की जांच कराने की बात कहकर जवाब टाल दिया।

बड़ा सवाल – आखिर होटल तक कैसे पहुंच रहे घरेलू सिलेंडर?

सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि जब आम उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर समय पर उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, तो आखिर शहर के होटलों और रेस्टोरेंट्स तक घरेलू LPG सिलेंडर की सप्लाई कैसे हो रही है?

क्या इसमें गैस एजेंसियों की मिलीभगत है या फिर कोई संगठित कालाबाजारी का नेटवर्क काम कर रहा है?

यह मामला अब प्रशासन और पूर्ति विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिन्ह खड़ा कर रहा है।

प्रशासन से कार्रवाई की मांग

स्थानीय लोगों और उपभोक्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि:

  • LPG सिलेंडर की आपूर्ति व्यवस्था पारदर्शी बनाई जाए
  • कालाबाजारी में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो
  • होटलों में घरेलू सिलेंडर के अवैध उपयोग पर तुरंत रोक लगे
यह भी पढ़ें  Barabanki: बेलहरा प्राथमिक केंद्र में 150 मरीजों को फल वितरण, सैम खान फाउंडेशन ने मानवता का दिया संदेश

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

बाराबंकी में बाइक गिरने पर नाबालिग से हैवानियत, पुलिस पर धोखे से सुलह कराने का आरोप…देखे वीडियो 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

1894
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई