Barabanki: पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जयंती पर किसान सम्मान दिवस का हुआ आयोजन

 

बाराबंकी।

पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर सोमवार को राजकीय इण्टर कालेज स्थित आडिटोरियम में मुख्य अतिथि श्रीमती राजरानी रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष, विशिष्ट अतिथि दिनेश रावत, विधायक, हैदरगढ़ एवं मुख्य विकास अधिकारी अन्ना सुदन की उपस्थिति में किसान सम्मान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एक दिवसीय किसान मेला एवं प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया।

यह भी पढ़े :  UP NEWS: तीन बच्चो के पिता के इश्क़ में गिरफ्तार थी 20 साल की छात्रा, परिजनों के विरोध को भी कर रही थी नज़रंदाज़, फिर एक दिन….

सर्वप्रथम मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं अन्य अतिथियों तथा अधिकारियों द्वारा मेले में लगे कृषकोपयोगी स्टालों का अवलोकन कर दीप प्रज्जवलन किया गया। इसके उपरान्त पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई। उप कृषि निदेशक, श्रवण कुमार द्वारा मिलेट्स फसलों की विविधिताओं एवं लाभ के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही फार्मर रजिस्ट्री के अन्तर्गत कृषि एवं पचायतीराज विभाग के आपरेटरों द्वारा किये जाने वाले ई-केवाईसी एवं लेखपालों द्वारा किये जाने वाले सत्यापन का विधिवत प्रशिक्षण भी दिया गया। उप कृषि निदेशक, शोध, बाराबंकी अरविन्द कुमार द्वारा प्राकृतिक खेती के साथ-साथ मिलेट्स की खेती के बारे में जानकारी दी गई। जिला कृषि रक्षा अधिकारी, विजय कुमार द्वारा कृषि रक्षा रसायनों के प्रयोग को कम करने के साथ ही आईपीएम के बारे में विशेष जानकारी दी गई।

विधायक, हैदरगढ़ दिनेश रावत द्वारा कृषकों से राज्य एवं केन्द्र सरकार की योजनाओं का लाभ उठाते हुये विकसित भारत के संकल्प को साकार करने हेतु आवाहन किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राजरानी रावत द्वारा विशेष रूप से महिला कृषकों को कृषि क्षेत्र में आगे आने का आवाहन करते हुये बताया गया कि यदि महिलायें अन्य क्षेत्रों की भांति कृषि के क्षेत्र में भी पुरूषों के साथ बराबर प्रतिस्पर्धा करें तो कृषि के क्षेत्र में हम नये आयाम प्राप्त कर सकते हैं। मुख्य विकास अधिकारी अन्ना सुदन द्वारा बाराबंकी के किसानों के सम्बन्ध में बताया गया कि बाराबंकी के किसान कृषि विविधीकरण के क्षेत्र में अत्यन्त अग्रणी हैं एवं राज्य की उत्पादकता में उनका विशेष योगदान है तथापि अभी भी जनपद में कृषि के क्षेत्र में विशेष रूप से औद्यानिक खेती, मत्स्य पालन आदि में अपार संभावनायें हैं जिनके माध्यम से यहां के कृषक अकल्पनीय प्रगति कर सकते हैं।

यह भी पढ़े :  Barabanki: एंटी करप्शन टीम पर हमले का मामला, 06 लेखपालों पर नामजद व कई अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पेशबन्दी में महिला लेखपालो ने भी दर्ज कराई FIR

इस अवसर पर 38 कृषकों को कृषि, मत्स्य, उद्यान, पशुपालन एवं गन्ना की खेती के क्षेत्र में अधिक उत्पादकता प्राप्त करने हेतु जनपदस्तरीय किसान सम्मान से सम्मानित किया गया, जिनमें से 19 कृषकों को जनपद में अपने क्षेत्र में प्रथम स्थान प्राप्त करने हेतु रू0 7000/- एवं 19 कृषकों को द्वितीय स्थान प्राप्त करने हेतु रू0 5000/- उनके खाते में डीबीटी के माध्यम से प्रेषित कराया जायेगा। विकास खण्ड स्तर पर अपने क्षेत्र में अधिकतम उत्पादकता प्राप्त करने वाले कृषि, मत्स्य, उद्यान, पशुपालन एवं गन्ना की खेती सम्बन्धित 70 कृषकों को विकास खण्ड स्तरीय किसान सम्मान से सम्मानित किया गया, जिनके बैंक खातों में रू0 2000/- की धनराशि डीबीटी के माध्यम से प्रेषित की जायेगी। सम्मान के रूप में सभी कृषकों को प्रमाण पत्र देने के साथ ही उन्हें अंगवस्त्र प्रदान किये गये एवं माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य राम सिंह उर्फ भुल्लन वर्मा, डा0 अवधेश वर्मा, प्रगतिशील कृषक राम किशोर पटेल, विक्रान्त सैनी, के0के0 गुड्डू यादव, उप कृषि निदेशक, श्रवण कुमार, उप कृषि निदेशक शोध, अरविन्द कुमार, कृषि विज्ञान केन्द्र, हैदरगढ़ के प्रभारी डा0 अश्वनी कुमार सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा0 एके अवस्थी, कृषि विभाग के क्षेत्रीय कार्मिक, फार्मर रजिस्ट्री के कार्य हेतु नामित पंचायत सहायक एवं समस्त तहसीलों के लेखपालों के साथ ही भारी संख्या में किसान भी उपस्थित रहे। महिला कृषकों द्वारा भी किसान मेले में भारी संख्या में प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर फार्मर रजिस्ट्री हेतु कार्मिकों को प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया।
रिपोर्ट – मन्सूफ अहमद

यह भी पढ़े :  Barabanki: BJP की कड़ी प्रतिक्रिया के बाद “हिंदू आतंकवादी संगठन” बयान से पलटे सपा विधायक सुरेश यादव, दुश्मनों पर फोड़ा ठीकरा

Barabanki Express
Author: Barabanki Express

शहर की हर गली से लेकर राजनीतिक गलियारों तक, शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक, और अपराध से लेकर समाज सेवा तक – बाराबंकी एक्सप्रेस लेकर आता है पल-पल की सच्ची और विश्वसनीय ख़बरें। हमारा मिशन है, आपकी आवाज़ बनना, आपकी समस्याओं को उठाना और आपको अपने शहर के हर पहलू से अवगत कराना। ज़मीनी रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ, बाराबंकी एक्सप्रेस है आपकी जानकारी का सच्चा साथी।

यह भी पढ़ें  Barabanki: बिहार के जंगलराज की भेंट चढ़ी बाराबंकी की बेटी, बदमाशों ने बीच सड़क कनपटी पर गोली मारकर की हत्या

और पढ़ें

error: Content is protected !!