Barabanki: किसान पथ के पास 35 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप, नही हो सकी शिनाख्त

 

निंदूरा-बाराबंकी।
किसान पथ के निकट सर्विस लैन पर एक महिला का शव पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। जानकारी होते ही मौक़े पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त के प्रयास किए लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी।पुलिस महिला को मानसिक विक्षिप्त बता रही है।

यह भी पढ़े :  Barabanki: पूर्व सीडीओ की फाइल डेढ़ साल से दबाए थे नायब तहसीलदार, शिकायत के बाद गिरी गाज, इस तहसील में हुआ स्थानांतरण

कुर्सी थाना क्षेत्र के जबरीखुर्द गांव के निकट निकले किसान पथ की सर्विस लाइन पर गुरुवार सुबह एक महिला का शव पड़ा मिला। सुबह टहलने निकले गांव के लोगों की नजर जब शव पर पड़ी तो हड़कंप मच गया। शव मिलने की जानकारी होते ही आस-पास लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची कुर्सी पुलिस ने शव की शिनाख्त के प्रयास किए। लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। कुर्सी थानाध्यक्ष गजेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त थी। जो कि आस-पास कस्बे में घूमतीं रहती थी। मृतक महिला की उम्र करीब 35 वर्ष के आसपास है।महिला सलवार सूट पहने हुए हैं। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
रिपोर्ट – शादाब

यह भी पढ़े : UP NEWS: हिंदू बनकर मंदिर बनवाना चाहता था मां और चार बहनों की सामूहिक हत्या करने वाला मोहम्मद असद, वीडियो बनाकर बताई मारने की वजह, इन लोगो को बताया जिम्मेदार….देखे वीडियो

Barabanki Express
Author: Barabanki Express

शहर की हर गली से लेकर राजनीतिक गलियारों तक, शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक, और अपराध से लेकर समाज सेवा तक – बाराबंकी एक्सप्रेस लेकर आता है पल-पल की सच्ची और विश्वसनीय ख़बरें। हमारा मिशन है, आपकी आवाज़ बनना, आपकी समस्याओं को उठाना और आपको अपने शहर के हर पहलू से अवगत कराना। ज़मीनी रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ, बाराबंकी एक्सप्रेस है आपकी जानकारी का सच्चा साथी।

यह भी पढ़ें  Barabanki: दबंगों ने लोहे की रॉड से हमला कर फोड़ा दूल्हे का सिर, भांजी से छेड़छाड़ का किया था विरोध, बहन और जीजा को भी पीटा, केस दर्ज

और पढ़ें

error: Content is protected !!