Barabanki:
बाराबंकी में 08 अक्टूबर से 18 अक्टूबर 2025 तक आयोजित देवा मेला के दौरान यातायात मार्ग बदले गए। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने मार्ग निर्देश और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी।

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।
पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि हाजी वारिस अली शाह के पिता कुर्बान अली शाह की याद में आयोजित देवा मेला 2025 के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए 08 अक्टूबर 2025 से 18 अक्टूबर 2025 तक कुछ विशेष मार्ग परिवर्तन किए जाएंगे। यह परिवर्तन 08 अक्टूबर को अपराह्न 12.00 बजे से प्रभावी होंगे।
यातायात व्यवस्था के प्रमुख बदलाव:
1. मामा नहर पुलिया मार्ग:
- मामा नहर पुलिया से वीआईपी रोड होकर मजार शरीफ एवं पंडाल तक जाने वाले वाहन पशु चिकित्सालय से कुसुम्भा रोड नहर पुलिया क्रॉस कर लखनऊ की ओर जाएंगे।
- बाराबंकी जाने वाले वाहन भी पुलिया क्रॉस कर मलूकपुर मार्ग से वापस लौटेंगे।
2. बाराबंकी से फतेहपुर मार्ग:
- बड़े वाहन जहांगीराबाद चौराहे से दाहिने मुड़कर सूतमिल के सामने से होकर फतेहपुर जाएंगे।
- वही मार्ग वापसी के लिए भी लागू रहेगा।
3. कुर्सी से बाराबंकी मार्ग:
- हल्के वाहन खेवली से ग्वारी होते हुए बाराबंकी पहुंचेंगे।
- भारी वाहन किसान पथ होते हुए बाराबंकी आयेंगे।
4. फतेहपुर से लखनऊ मार्ग:
- वाहन फतेहपुर कस्बे में रेलवे क्रॉसिंग से पहले कुर्सी मार्ग पकड़कर लखनऊ पहुंचेंगे।
- वैकल्पिक मार्ग: फतेहपुर से रामनगर बाराबंकी होते हुए लखनऊ।
5. लखनऊ से फतेहपुर मार्ग:
- वाहन कुर्सी होते हुए फतेहपुर जाएंगे।
- वैकल्पिक मार्ग: लखनऊ से बाराबंकी-रामनगर होते हुए फतेहपुर।
6. मेला क्षेत्र में वाहन प्रवेश:
- मेला क्षेत्र में सभी प्रकार के वाहनों का पूर्णतया प्रवेश वर्जित है।
- सभी वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल तक ही निर्धारित मार्ग से जाएंगे।
7. विशेष एवं आकस्मिक वाहन:
- दुग्ध वाहन, एम्बुलेंस आदि कुर्सी रोड तिराहा होते हुए लखनऊ की तरफ जाएंगे।
- वापसी मार्ग नहर की बायीं पटरी मार्ग से फतेहपुर की ओर तय किया गया है।
पुलिस प्रशासन ने आगाह किया है कि मेला के दौरान यातायात नियमों का पालन करना अनिवार्य है। पुलिस अधिकारी और यातायात कर्मी सुनिश्चित करेंगे कि मेला क्षेत्र में यातायात सुचारू और सुरक्षित रहे।
बाराबंकी एक्सप्रेस न्यूज़ के टॉप 10 बुलेटिन में देखे देश प्रदेश की 10 अहम खबरें
रिपोर्ट – मंसूफ़ अहमद
यह भी पढ़ें..
-
Barabanki: दुर्गा पूजा पंडाल में उड़ी वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की धज्जियां, युवक ने अजगर के साथ किया डांस, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप
-
Barabanki: लव मैरिज के 3 महीने बाद ही फांसी के फंदे पर झूलती मिली नवविवाहिता की लाश, गांव में सनसनी
-
Barabanki: थाना प्रभारी और दरोगा के उत्पीड़न से तंग मजदूर ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में बयां की उत्पीड़न की दास्तान; मचा हड़कंप
-
UP News: 75 साल के बुजुर्ग ने 35 साल की महिला से रचाई दूसरी शादी, सुहागरात पर बिगड़ी हालत, हुई मौत, परिजनों ने की यह मांग…
-
Barabanki: ‘बाप की बपौती’ समझकर सरकारी ज़मीने बेच रहा भू माफिया बाबा पठान, ध्वस्तीकरण आदेश को मुंह चिढ़ा रही ‘अवैध’ हीरो एजेंसी – दबंगों और रसूखदारों के सामने घुटनों पर पुलिस-प्रशासन ?
Author: Barabanki Express
शहर की हर गली से लेकर राजनीतिक गलियारों तक, शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक, और अपराध से लेकर समाज सेवा तक – बाराबंकी एक्सप्रेस लेकर आता है पल-पल की सच्ची और विश्वसनीय ख़बरें। हमारा मिशन है, आपकी आवाज़ बनना, आपकी समस्याओं को उठाना और आपको अपने शहर के हर पहलू से अवगत कराना। ज़मीनी रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ, बाराबंकी एक्सप्रेस है आपकी जानकारी का सच्चा साथी।
















