Barabanki

बाराबंकी में ट्रेलर के अचानक ब्रेक लगाने से बड़ा हादसा, बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर घायल

SHARE:

बाराबंकी के सफदरगंज थाना क्षेत्र में लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर ट्रेलर के अचानक ब्रेक लगाने से बाइक ट्रेलर से टकरा गई।

हादसे में शिवम गुप्ता की मौत हो गई जबकि अंकित वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने ट्रेलर कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 19 जून 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के सफदरगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। प्रतापगंज गांव के सामने स्थित एक ढाबे के पास ट्रेलर चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने से पीछे चल रही बाइक सीधे ट्रेलर से जा टकराई। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: आरएसएस को "भारत का सबसे बड़ा आतंकी संगठन" बताने वाली सोशल मीडिया पोस्ट से मचा बवाल, कांग्रेस नेता पर FIR 

ननिहाल जा रहे थे दोनों युवक, रास्ते में हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार रामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम लोधपुरवा निवासी शिवम गुप्ता (पुत्र महेश गुप्ता) अपने साथी अंकित वर्मा (पुत्र शिवकुमार) के साथ बाइक संख्या UP 41 BM 2115 से सफदरगंज क्षेत्र स्थित अपने ननिहाल जा रहा था। दोनों युवक लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रतापगंज गांव के पास स्थित राजलक्ष्मी ढाबे के निकट पहुंचे ही थे कि उनके आगे चल रहे ट्रेलर संख्या HR 38 AF 7773 के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया।

ट्रेलर में घुसी बाइक, मौके पर हुई युवक की मौत

अचानक ब्रेक लगने से पीछे चल रही बाइक को संभालने का मौका नहीं मिला और वह सीधे ट्रेलर के पिछले हिस्से से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक चला रहे शिवम गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे अंकित वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में अनियंत्रित पिकअप पलटी: 8 घायल, तीन की हालत गंभीर; लखनऊ रेफर

घटना के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा, ट्रेलर कब्जे में

सूचना मिलते ही सफदरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया। वहीं मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

थानाध्यक्ष अमर कुमार चौरसिया ने बताया कि दुर्घटना में शामिल ट्रेलर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है। आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

परिवार में मचा कोहराम

हादसे की सूचना मिलते ही मृतक शिवम गुप्ता के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं घायल अंकित वर्मा की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में मामूली विवाद बना हिंसक: संप्रदाय विशेष के लोगों ने युवक को घर में घसीटकर पीटा, गांव में तनाव; पुलिस तैनात

रिपोर्ट – नूर मोहम्मद 

बाराबंकी में पुलिस पर युवक को फर्जी मुकदमे में फंसाने का आरोप, बूढ़े बाप ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

11621
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?