Barabanki

बाराबंकी में फंदे से लटका मिला 25 वर्षीय युवक का शव: पिता की मौत के बाद परिवार की जिम्मेदारी संभाल रहा था इकलौता बेटा, जांच में जुटी पुलिस

SHARE:

बाराबंकी के बदोसराय थाना क्षेत्र के बरदरी मरकामऊ गांव में 25 वर्षीय युवक चाँद बाबू का शव कमरे में फंदे से लटका मिला।

पिता की मौत के बाद परिवार की जिम्मेदारी निभा रहे युवक की संदिग्ध मौत से गांव में शोक की लहर है।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 12 जून 2026

बाराबंकी जिले के बदोसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत बरदरी मरकामऊ गांव में शुक्रवार सुबह एक 25 वर्षीय युवक का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच-पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।

मृतक की पहचान चाँद बाबू (25 वर्ष) पुत्र मुहीउद्दीन निवासी बरदरी मरकामऊ के रूप में हुई है। युवक की अचानक हुई मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है।

पिता की मौत के बाद परिवार का इकलौता सहारा था चाँद बाबू

ग्रामीणों के अनुसार चाँद बाबू के पिता मुहीउद्दीन का लगभग एक वर्ष पूर्व बीमारी के चलते निधन हो गया था। पिता की मौत के बाद परिवार की पूरी जिम्मेदारी चाँद बाबू के कंधों पर आ गई थी।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में चोरी करने घुसे बदमाश को घरवालों ने दबोचा: पेड़ से बांधकर पीटा, दो साथी दो लाख के जेवर और नकदी लेकर फरार

वह गांव में मेहनत-मजदूरी कर अपनी विधवा मां और दो छोटी बहनों, जिनकी उम्र लगभग 8 और 5 वर्ष बताई जा रही है, का पालन-पोषण कर रहा था। परिवार की आर्थिक स्थिति भी बेहद कमजोर बताई जा रही है।

सुबह बहनों ने देखा तो कमरे का दरवाजा नहीं खुला

परिजनों के मुताबिक एक सप्ताह पूर्व मृतक की मां रोजगार की तलाश में लखनऊ चली गई थी। गुरुवार रात दोनों छोटी बहनें अपने चाचा के घर सोने चली गई थीं, जबकि घर पर केवल चाँद बाबू और उनकी वृद्ध दादी मौजूद थीं।

शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे जब दोनों बहनें घर लौटीं तो उन्होंने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। काफी देर तक आवाज देने के बावजूद दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में कथित गौ रक्षकों की गुंडागर्दी: देर रात गौशाला में जबरन घुसने की कोशिश, ग्राम प्रधान को दी जान से मारने की धमकी; पत्रकार से भी अभद्रता

इसके बाद परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो कमरे के अंदर चाँद बाबू का शव फंदे से लटका मिला। यह दृश्य देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर जुटे ग्रामीणों ने शव को नीचे उतारा।

पुलिस ने मोबाइल कब्जे में लेकर शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने पर बदोसराय पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक साक्ष्य संकलन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने जांच के लिए मृतक का मोबाइल फोन भी अपने कब्जे में ले लिया है।

गांव के लोगों का कहना है कि चाँद बाबू स्वभाव से मिलनसार युवक था। हालांकि पिता की मृत्यु के बाद वह काफी शांत और गुमसुम रहने लगा था। उसकी मौत को लेकर गांव में प्रेम प्रसंग समेत विभिन्न तरह की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन अभी तक किसी भी कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

क्या बोले पुलिस अधिकारी?

बदोसराय थाना के वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में पुलिस को खुली चुनौती: थाने से चंद कदम दूर लाखों की चोरी, गल्ला व्यापारी के घर ग्रिल काटकर घुसे बदमाश

उन्होंने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है और आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद 

बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: उत्सर्ग एक्सप्रेस में चढ़ते समय पैर फिसलने से ट्रेन से कटे दंपति, पति की मौत, पत्नी की हालत गंभीर

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

23292
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?