Barabanki

बाराबंकी में ट्रेलर-ट्रक की भीषण टक्कर के बाद लगी आग: दो लोगों की जलकर मौत; ट्रेलर चालक गंभीर हालत में लखनऊ रेफर

SHARE:

बाराबंकी के हैदरगढ़ में लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर ट्रेलर और ट्रक की भीषण टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई।

हादसे में तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि ट्रेलर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस मृतकों की पहचान और मामले की जांच में जुटी है।

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 09 जून 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-सुल्तानपुर मार्ग पर मंगलवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी। मुर्गी दाना फैक्ट्री मोड़ के पास ट्रेलर और ट्रक की जोरदार टक्कर के बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि कुछ ही मिनटों में दोनों वाहन आग के गोले में तब्दील हो गए।

इस हादसे में दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि ट्रेलर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

पीछे से आ रहे ट्रेलर ने ट्रक में मारी टक्कर

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह लगभग 2:10 बजे ट्रेलर संख्या UP 51 BT 5874 और ट्रक संख्या UP 33 BT 1489 सुल्तानपुर से लखनऊ की ओर जा रहे थे।

बताया जा रहा है कि हैदरगढ़ क्षेत्र में स्थित मुर्गी दाना फैक्ट्री मोड़ के पास ट्रक सड़क के बाईं ओर धीरे-धीरे किनारे लग रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज गति में आ रहे ट्रेलर ने ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें  Barabanki: जनता हॉस्पिटल की लापरवाही से मरीज की टांग काटने की नौबत, पीड़ित के वकील ने ठोका ₹90 लाख मुआवजे का दावा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक का पिछला और ट्रेलर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और देखते ही देखते उनमें आग लग गई। कुछ ही क्षणों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दोनों वाहन धू-धू कर जलने लगे।

चालक ने कूदकर बचाई जान, गंभीर हालत में भेजा गया लखनऊ

हादसे में ट्रेलर चालक मनोज कुमार पुत्र प्रभु दयाल कोरी, निवासी नयाखेड़ा, थाना निगोहां, जनपद लखनऊ गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल चालक ने बताया कि ट्रेलर में उसके साथ सतीश (18) पुत्र चंद्र प्रकाश निवासी नयाखेड़ा, राजेश सिंह (45) पुत्र परमात्मा सिंह निवासी मुंडेरी, थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर तथा एक अन्य व्यक्ति भी सवार था।

मनोज कुमार के अनुसार टक्कर के बाद अचानक आग भड़क उठी। किसी तरह वह वाहन से बाहर कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रहा, लेकिन उसके साथ मौजूद अन्य लोग आग की चपेट में आ गए।

गंभीर रूप से घायल चालक को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया- दो लोग भागते हुए भी दिखे

घटनास्थल के आसपास मौजूद दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने बताया कि आग लगने के बाद वाहन से दो अन्य लोगों को कूदकर भागते हुए भी देखा गया था।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: बच्चों के झगड़े में ससुर ने दामाद पर किया लाठी से हमला, आंख में गंभीर चोट; लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर

हालांकि घटना के बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका। पुलिस उनकी तलाश में जुटी रही और आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन कराई गई।

सुबह मलबे से मिला दूसरा शव

पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमों ने आग बुझाने के बाद जब घटनास्थल की जांच की तो प्रारंभिक रूप से एक व्यक्ति का जला हुआ शव बरामद हुआ।

इसके बाद मंगलवार सुबह जब स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो उन्हें जले हुए मलबे के बीच एक और शव दिखाई दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहनों का मलबा हटवाया और दूसरे शव को बाहर निकलवाया।

दोनों शव बुरी तरह जल चुके थे, जिसके कारण उनकी पहचान तत्काल नहीं हो सकी।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उनकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।

ट्रक चालक और हेल्पर सुरक्षित

पुलिस के अनुसार हादसे के समय ट्रक चालक और उसका हेल्पर समय रहते वाहन से बाहर निकलने में सफल रहे, जिसके चलते दोनों पूरी तरह सुरक्षित हैं।

फिलहाल उनसे भी घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है ताकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

कई घंटों तक प्रभावित रहा यातायात

भीषण आग और दुर्घटना के कारण लखनऊ-सुल्तानपुर मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। सड़क पर दोनों वाहनों के जलने और मलबा फैल जाने के कारण लंबा जाम लग गया।

यह भी पढ़ें  Barabanki: भाई के घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव, संदिग्ध हालात में मौत से मचा हड़कंप

फायर ब्रिगेड द्वारा आग बुझाने और प्रशासन की ओर से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने के बाद यातायात धीरे-धीरे सामान्य कराया गया।

मृतकों की पहचान और लापता लोगों की तलाश में जुटी पुलिस

हैदरगढ़ कोतवाली पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। मृतकों की पहचान कराने के लिए परिजनों और संबंधित जिलों की पुलिस से संपर्क किया जा रहा है।

साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि हादसे के समय ट्रेलर में कुल कितने लोग सवार थे और क्या अभी भी कोई व्यक्ति लापता है।

पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट – मंसूफ़ अहमद 

“चौथी पर आएंगे तो गां### दिया जाएगा…” — दूल्हे की एक टिप्पणी से मचा बवाल, बाराबंकी में निकाह के कुछ घंटों बाद टूटा रिश्ता, बिना दुल्हन लौटी बारात

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

22881
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई