बाराबंकी।
नाबालिग बेटी की पेट में जोरो का दर्द उठने के बाद उसे लेकर अस्पताल पहुंचे परिवार के उस वक़्त होश उड़ गए, जब डॉक्टर ने किशोरी के गर्भवती होने की बात कहते हुए उसे ज़िला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल के रास्ते मे किशोरी ने एक बालक को जन्म भी दे दिया। जिसके बाद पता लगा कि उनके घर आने जाने वाला एक युवक तीन साल से शादी का झांसा देकर किशोरी से का बलात्कार कर रहा था। किशोरी के बच्चा होने की जानकारी पाते ही आरोपी युवक फरार हो गया। जिसके बाद एसपी के निर्देश पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
बाराबंकी ज़िले के रामसनेही घाट कोतवाली अंतर्गत एक गांव निवासी शख्स ने पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उज़का लड़का मजदूरी के सिलसिले में बाहर रहता है और प्रार्थी व उसकी पत्नी खेतों में मेहनत मजदूरी करते है। प्रार्थी के गांव का ही सन्तोष कुमार लगभग तीन वर्षों से प्रार्थी के घर आता जाता था। इस दौरान सन्तोष कुमार ने प्रार्थी की 15 वर्षीय पुत्री को बहका कर उससे अवैध सम्बन्ध बना लिये। जिससे वो गर्भवती हो गयी।
यह भी पढ़े : Barabanki: 01 करोड़ से ज्यादा कीमत की 01 किलो 60 ग्राम अवैध मारफीन के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार
पीड़ित के मुताबिक दिनांक 19-12-2024 को पुत्री के पेट में दर्द उठने पर प्रार्थी व उसका लडका उसे बनीकोडर अस्पताल गये। जहां चेकअप के बाद डॉक्टर ने पुत्री के गर्भ से होने की बात बता कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। तब प्रार्थी को पुत्री के गर्भवती होने का पता लगा। पूछने पर पुत्री ने बताया कि शादी का वादा कर सन्तोष कुमार लगभग तीन वर्षों से शारीरिक सम्बन्ध बना कर दुष्कर्म करता आ रहा है। जिस कारण उसने कही कोई शिकायत नही की।
पीड़ित ने बताया कि रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही पुत्री ने एक बालक को जन्म दे दिया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती करा कर प्रार्थी रात में ही सन्तोष के घर गया और पूरी बात बताकर शादी करने को कहा, तो सन्तोष के पिता अनूप चन्द व उसकी पत्नी ने भददी भददी गालियां देते हुए बुरी तरह से बेइज्जत किया व दुबारा आने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया। वही सन्तोष उक्त घटना की जानकारी होने पर घर से भाग गया है। पीड़ित ने बताया कि सन्तोष के इस कृत्य से प्रार्थी व उसका परिवार काफी सदमें में है। एसपी के निर्देश पर रामसनेही घाट कोतवाली में आरोपियो के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
रिपोर्ट – मन्सूफ अहमद
यह भी पढ़े : UP NEWS: 20 फीट लंबे विशालकाय अजगर को झटपट पेड़ पर चढ़ते देख कांप गयी लोगो की रूह…देखे वीडियो
Author: Barabanki Express
शहर की हर गली से लेकर राजनीतिक गलियारों तक, शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक, और अपराध से लेकर समाज सेवा तक – बाराबंकी एक्सप्रेस लेकर आता है पल-पल की सच्ची और विश्वसनीय ख़बरें। हमारा मिशन है, आपकी आवाज़ बनना, आपकी समस्याओं को उठाना और आपको अपने शहर के हर पहलू से अवगत कराना। ज़मीनी रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ, बाराबंकी एक्सप्रेस है आपकी जानकारी का सच्चा साथी।
1,862
















