Barabanki

Barabanki: धन्नाग तीर्थ क्षेत्र खुज्झी में नवनिर्मित पुलिस चौकी का उद्घाटन, एसपी अर्पित विजयवर्गीय बोले—अपराध नियंत्रण होगा मजबूत

SHARE:

Barabanki:

बाराबंकी में पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने घुंघटेर थाना क्षेत्र के धन्नाग तीर्थ क्षेत्र ख़ुज्झी में नवनिर्मित पुलिस चौकी का उद्घाटन किया। नई चौकी से अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।

जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने बुधवार को घुंघटेर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत खुज्झी स्थित धन्नाग तीर्थ क्षेत्र पुलिस चौकी के नवनिर्मित भवन का विधिवत उद्घाटन किया। पुलिस अधीक्षक ने फीता काटकर चौकी का शुभारंभ किया और नव निर्मित भवन में उपलब्ध सुविधाओं का निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें  UP News: पत्नी से वीडियो कॉल पर हुई कहासुनी, सऊदी अरब में युवक ने फांसी लगाकर दे दी जान, मचा कोहराम

 

पुलिस चौकी से अपराध नियंत्रण को मिलेगी मजबूती

उद्घाटन के दौरान पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने कहा कि नई पुलिस चौकी के संचालन से क्षेत्र में अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित होगा और कानून व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। उन्होंने चौकी पर तैनात पुलिस कर्मियों को जनता के प्रति संवेदनशील रहते हुए ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।

 

सुविधाओं का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

एसपी ने चौकी परिसर का भ्रमण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं का जायज़ा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि पुलिस चौकी क्षेत्रीय नागरिकों के लिए त्वरित न्याय, सुरक्षा और सहायता का केंद्र बनेगी।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में घरेलू गैस सिलेंडर की काला बाजारी का भंडाफोड़: 10 सिलेंडर के साथ पकड़ा गया ई-रिक्शा, तीन के ख़िलाफ़ FIR 

Barabanki: धन्नाग तीर्थ क्षेत्र खुज्झी में नवनिर्मित पुलिस चौकी का उद्घाटन, एसपी अर्पित विजयवर्गीय बोले—अपराध नियंत्रण होगा मजबूत

जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी फतेहपुर जगतराम कनौजिया, कोतवाली प्रभारी बेचू सिंह यादव, ग्राम प्रधान रामनरेश सुजीत, पूर्व प्रधान मुन्नीलाल, अमरनाथ, गुड्डू सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

स्थानीय नागरिकों ने नई पुलिस चौकी के शुभारंभ को क्षेत्र के लिए सकारत्मक पहल बताते हुए पुलिस प्रशासन का आभार जताया।

रिपोर्ट – ललित राजवंशी

यह भी पढ़ें  Barabanki News: IG​RS शिकायतों में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, 59 मामले लंबित मिलने पर 12 अधिकारियों का रोका वेतन; मचा हडकंप

 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

22882
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई