UP NEWS: दुल्हन के घरवालों ने मार-मारकर दूल्हे राजा का बजा दिया बाजा, बंधक बनाकर बारातियों को भी पीटा, निकाह के फौरन बाद हुआ तलाक़, जाने किस बात को लेकर हुआ विवाद…VIDEO

 


बिजनौर-यूपी।
शादी में जूता चुराई की रस्म के दौरान दूल्हा और दुल्हन पक्ष में विवाद हो गया। जूता चुराई का मुंह मांगा नेग अदा न करने पर दुल्हन पक्ष के लोगो ने दूल्हे और उसके घरवालों को बंधक बनाकर पिटाई कर डाली। किसी बाराती ने पुलिस को सूचना दी। तब जाकर बंधक दूल्हे और बारातियों को छुड़ाया जा सका। बाद में पुलिस की मौजूदगी में दूल्हा और दुल्हन पक्ष में समझौता होने के बाद दूल्हे ने दुल्हन को तलाक दिया और बारात बिना दुल्हन वापस लौट गई।

कानपुर पुलिस का अजब-गजब कारनामा, डीएम बाराबंकी के पिता को बना दिया शांतिभंग का आरोपी, ACP को सौंपी गई जांच

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के नजीबाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले खुर्शीद की बेटी की शनिवार को शादी थी। देहरादून में सैलून की दुकान चलाने वाले साबिर से उसका निकाह होना था। तय कार्यक्रम के अनुसार साबिर शनिवार दोपहर बरात लेकर गांव आए थे। निकाह के बाद देर शाम जब सलाम कराई की रस्म शुरू हुई तो जूता चुराई के नेग को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि दुल्हन पक्ष ने जूता वापस करने के लिए 50 हजार रुपये की मांग की थी। जबकि साबिर सिर्फ पांच हज़ार देने की बात कह रहे थे।

बताया जा रहा है कि इसी बीच किसी ने दूल्हे को ‘भिखारी’ कह दिया। जिसपर दूल्हे मियां नाराज़ हो गए और बारात वापस ले जाने लगे। कुछ लोगों ने बीच बचाव की कोशिश करी लेकिन बात नही बन सकी। मान मनोव्वल के बाद भी जब दूल्हे मियां अपनी ज़िद पर अड़े रहे तो लड़की वालों ने बारात को ही बंधक बना लिया। दूल्हे राजा को पीट-पीटकर उनका बाजा बनाने के साथ ही दूल्हे के पिता, दादा, चाचा, भाई और जीजा सबकी पिटाई कर डाली। इस बीच किसी बाराती ने पुलिस को सूचना दी। तब जाकर बारातियों को छुड़ाया जा सका।
यह भी पढ़ें  Barabanki: रहस्यमय परिस्थितियों में एक साथ लापता हुई तीन नाबालिग लड़कियां, मचा हड़कंप, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस
उधर, दुल्हन पक्ष का कहना है कि दूल्हा पक्ष उनसे दहेज में स्विफ्ट गाड़ी की मांग कर रहा था। शनिवार देर रात तक यह हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। इसके बाद जिम्मेदार लोगों की मध्यस्थता के चलते दूल्हे ने दुल्हन को तलाक दे दिया और बारात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई।नजीबाबाद थाना प्रभारी जय भगवान सिंह ने बताया कि किसी बात को लेकर दोनों पक्ष में विवाद हो गया था। दोनों पक्ष आपसी सहमति से अलग हो गए हैं। इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई है।

रिपोर्ट – नौमान माजिद
Barabanki Express
Author: Barabanki Express

शहर की हर गली से लेकर राजनीतिक गलियारों तक, शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक, और अपराध से लेकर समाज सेवा तक – बाराबंकी एक्सप्रेस लेकर आता है पल-पल की सच्ची और विश्वसनीय ख़बरें। हमारा मिशन है, आपकी आवाज़ बनना, आपकी समस्याओं को उठाना और आपको अपने शहर के हर पहलू से अवगत कराना। ज़मीनी रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ, बाराबंकी एक्सप्रेस है आपकी जानकारी का सच्चा साथी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!