देवरिया-यूपी।
आपने एक व्यक्ति की 2 या उससे ज्यादा पत्नियां तो ज़रूर देखी होंगी, लेकिन उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक महिला ने दो आदमियों से शादी की है और दोनों पतियों के साथ एक ही घर में सुख-शांति से रह रही है। और यह कोई कहानी नहीं। बल्कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें महिला आराम से यह सब बताती हुई नजर आ रही है। अब सवाल ये उठता है कि क्या यह महिला यह महिला सच कह रही है? वो सच मे दो पतियों को मैनेज कर रही है, या फिर ये सब सिर्फ सुर्खियों में आने के लिए बोला जा रहा है?
दो शादियां और एक ही घर, कैसे मैनेज करती है महिला?
शादी को जीवन का सबसे महत्वपूर्ण पल माना जाता है, और हिंदू धर्म के मुताबिक एक व्यक्ति को एक ही शादी करने की इजाजत होती है। लेकिन देवरिया की यह महिला उन पारंपरिक नियमों को तोड़ते हुए एक साथ दो शादियां करने का दावा करती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला के गले में दो मंगलसूत्र हैं और वह एक ही घर में दोनों पतियों के साथ रह रही है। महिला के मुताबिक उसके दोनों पति आपस मे सगे भाई भी है, और दोनों से ही उसे दो-दो बच्चे भी है।
सोशल मीडिया पर वायरल महिला का वीडियो
सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा
महिला का यह वीडियो जब सोशल मीडिया पर शेयर किया गया, तो देखते ही देखते वायरल हो गया। वीडियो में महिला ने बताया कि वह अपने दो पतियों के साथ कैसे वक्त बिताती है। महिला ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि वह बड़े आराम से दोनों पतियों को टाइम दे पाती है। हालांकि, इसके बाद सोशल मीडिया पर कई लोग महिला की आलोचना कर रहे हैं और उसे “फीमेल अरमान मलिक” कहकर चुटकी ले रहे हैं।
सच्चाई या सिर्फ वायरल होने की कोशिश?
हालांकि, महिला की बातें कितनी सही है, इसका अभी तक कोई पुख्ता प्रमाण नहीं मिल पाया है। हालांकि सोशल मीडिया पर इसी तरह के कई अन्य वीडियो भी मौजूद है। जिसके चलते लोगो का मानना हैं कि यह सब सिर्फ सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए किया जा रहा है, और शायद महिला की दो शादियां नहीं हुई हैं।
Author: Barabanki Express
शहर की हर गली से लेकर राजनीतिक गलियारों तक, शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक, और अपराध से लेकर समाज सेवा तक – बाराबंकी एक्सप्रेस लेकर आता है पल-पल की सच्ची और विश्वसनीय ख़बरें। हमारा मिशन है, आपकी आवाज़ बनना, आपकी समस्याओं को उठाना और आपको अपने शहर के हर पहलू से अवगत कराना। ज़मीनी रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ, बाराबंकी एक्सप्रेस है आपकी जानकारी का सच्चा साथी।
1,187
















