Gonda: महिला को ‘जादू की झप्पी’ देते भाजपा जिलाध्यक्ष का वीडियो वायरल, पार्टी ने थमाई नोटिस, 7 दिन में मांगा स्पष्टीकरण…VIDEO

 


गोण्डा-यूपी।
मध्य प्रदेश के मंदसौर के बाद अब उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप उर्फ बम बम का एक सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बीजेपी कार्यालय गोंडा का बताए जा रहे इस वीडियो में भाजपा जिलाध्यक्ष बम बम एक युवती के साथ आपत्तिजनक हरकत करते नज़र आ रहे है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पार्टी ने नोटिस जारी कर रंगीन मिज़ाज़ जिलाध्यक्ष से स्पष्टीकरण मांगा है।

शर्मनाक…..दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर महिला के साथ संबंध बनाते कैमरे में क़ैद हुए बीजेपी नेता, राष्ट्रीय महामंत्री पद से बर्खास्त … VIDEO

वायरल वीडियो 12 अप्रैल 2025 की रात 9 बजकर 39 मिनट का बताया जा रहा है। वीडियो में एक युवती बैग लेकर सीढ़ियों के ऊपर आती हुई दिखाई पड़ रही है। उसके पीछे जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप उर्फ बम बम हरे रंग का कुर्ता और भगवे रंग का गमछा डाले हुए आता है। यह व्यक्ति पहले युवती के कंधे पर हाथ रखता है। और फिर उसको बाहों में भर लेता है। कुछ पल लड़की से बातें करता है। फिर सीढ़ियों से ऊपर चला जाता है। उसके पीछे-पीछे वो लड़की भी ऊपर चली जाती है।
भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप उर्फ बम बम से जब वायरल वीडिय को लेकर सवाल किया गया तो जवाब में उन्होंने कहा कि वह वीडियो मेरे कार्यालय का है। एक महिला कार्यकत्री है। जो हमारी सक्रिय सदस्य है। उसने फोन किया की अध्यक्ष जी हमारी तबियत गड़बड़ है। हम दो-चार घंटे रेस्ट करना चाहते हैं। यहां पर जब वह जीने से चढ़कर ऊपर आई। तो हमने उसको सहारा दिया। उसने भी हमारा हाथ पकड़ लिया। हमने उसको इसलिए सहारा दिया कि कही वह गिर ना जाए। और उसे चोट ना लग जाए। उन्होंने कहा कि यदि किसी की मदद करना जुर्म है। तो उसके लिए हम कुछ कह नहीं सकते।

यह भी पढ़ें : Barabanki: जिस घर मे मिला आश्रय, 62 साल के बुजुर्ग ने उसी परिवार की महिला से बना लिए अवैध संबंध, भेद खुला तो…..

यह भी पढ़ें  Barabanki: घर से दोस्तों के साथ निकले युवक की संदिग्ध मौत, इंदिरा डैम के पास मिला शव, गुप्तांग कटा - शरीर पर भी गहरे घाव मौजूद, आक्रोशित परिजनों ने जमकर किया हंगामा
वही जादुई झप्पी से महिला कार्यकर्ता का इलाज करते जिलाध्यक्ष बम बम का वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने जिलाध्यक्ष बम बम को नोटिस भेजकर उनसे 7 दिनों के भीतर स्पष्टीकरण तलब किया है। और न देने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी है।

रिपोर्ट – मन्सूफ अहमद

यह भी पढ़ें :  बाबू…तुम्हारा नहीं तो और किसी का भी नहीं: गर्लफ्रैंड के साथ रील पोस्ट कर भाजपा नेता ने कर लिया सुसाइड, 10 दिन पहले हुई थी शादी

Barabanki Express
Author: Barabanki Express

शहर की हर गली से लेकर राजनीतिक गलियारों तक, शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक, और अपराध से लेकर समाज सेवा तक – बाराबंकी एक्सप्रेस लेकर आता है पल-पल की सच्ची और विश्वसनीय ख़बरें। हमारा मिशन है, आपकी आवाज़ बनना, आपकी समस्याओं को उठाना और आपको अपने शहर के हर पहलू से अवगत कराना। ज़मीनी रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ, बाराबंकी एक्सप्रेस है आपकी जानकारी का सच्चा साथी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!